एकलव्य तीरंदाजी सेंटर में खिलाड़ियों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं

रांची प्रदेश के प्रतिभावान तीरंदाजों को तराशने के उद्देश्य से सोमवार को दुधानी में प्रदेश का दूसरा सेंटर फॉर एक्सेलेंस एकलव्य तीरंदाजी सेंटर का उद्घाटन समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Aug 2019 05:07 AM (IST) Updated:Tue, 06 Aug 2019 06:41 AM (IST)
एकलव्य तीरंदाजी सेंटर में खिलाड़ियों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं
एकलव्य तीरंदाजी सेंटर में खिलाड़ियों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं

जागरण संवाददाता, रांची : प्रदेश के प्रतिभावान तीरंदाजों को तराशने के उद्देश्य से सोमवार को दुधानी (दुमका) में तीरंदाजी का प्रदेश में दूसरा सेंटर फॉर एक्सेलेंस एकलव्य तीरंदाजी सेंटर का उद्घाटन किया गया। एक सेंटर होटवार में चल रहा है। सेंटर का उद्घाटन झारखंड सरकार की कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मराडी ने किया। उन्होंने कहा कि यहां खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण के अलावा उनकी शिक्षा की भी अच्छी व्यवस्था है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यहा से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज निकलेंगे। उद्घाटन के अवसर पर इस सेंटर के सभी खिलाड़ियों को रिकर्व और कंपाउंड के उपकरण बांटे गए। सेंटर का संचालन झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। इससे पूर्व झारखंड खेल प्राधिकरण के खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह ने कल्याण विभाग और खेल विभाग के सामंजस्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि कल्याण विभाग द्वारा बहुत सारे खेल मैदान और हॉस्टल खेल विभाग को उपलब्ध कराए गए हैं। जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। अरविंदो हाउस को खोखो का खिताब :

डीएवी गांधी नगर में सोमवार को अंतर हाउस खो खो प्रतियोगिता बालक का आयोजन किया गया। इसमें छह सदनों की टीमों ने भाग लिया। खो खो में अरविंदो हाउस ने एनडी ग्रोवर हाउस को 13-11 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। दयानंद हाउस को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य एसके सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। मैच का संचालन गोविंद झा, शालिनी कुमारी, अनुज कुमार ने किया। पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप रांची में

झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 30 अगस्त तक रामगढ़ में किया जाएगा। जबकि राची में 31वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 12 व 13 सितंबर को राची में होगा। 13 अक्टूबर को हजारीबाग में प्रथम झारखंड राज्य ओपन स्प्रींट एवं लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा धनबाद, पलामू व टाटा में एक दिवसीय एकल इवेंट के स्पर्धाएं होंगी। मैराथन का आयोजन राची में होगा। राज कुमार बने झारखंड वुडबॉल संघ के अध्यक्ष

राम कुमार पोद्दार को झारखंड राज्य वुडबॉल संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। महासचिव गोविंद झा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके अध्यक्ष बनने से इस खेल के विकास में मदद मिलेगी। पोद्दार के अध्यक्ष बनने पर राजेश कुमार सिन्हा, राजीव रंजन, आशुतोष द्विवेदी, मोहन झा, अजित कुमार, पवन मंडल, नवीन कुमार सिंह ने बधाई दी।

ब्लैक टाइगर अगले चक्र में

दिव्य ज्योति क्लब हुलहुंडू के तत्वावधान में खेले जा रहे फादर नोवासफुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को ब्लैक टाइगर ने जीएफए को 1-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। विजेता टीम के लिए खेल के 49वें मिनट में उमवालन सागा ने गोल दागा। मंगलवार पहले क्वार्टर फाइनल मैच में रेड लाइन फुटबॉल क्लब का न्यू झारखंड फुटबॉल क्लब से मुकाबला होगा।

chat bot
आपका साथी