चतरा में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे युवकों को पिकअप ने रौंदा, 2 की मौत; सड़क जाम Chatra News

Jharkhand. घायल युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज में इलाज के बाद रांची रेफर किया गया है। घटना शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे की है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 02 Feb 2020 09:20 AM (IST) Updated:Sun, 02 Feb 2020 09:20 AM (IST)
चतरा में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे युवकों को पिकअप ने रौंदा, 2 की मौत; सड़क जाम Chatra News
चतरा में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे युवकों को पिकअप ने रौंदा, 2 की मौत; सड़क जाम Chatra News

हंटरगंज (चतरा), जासं। चतरा जिले के वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के बानसिंह (जोरी) के पास मूर्ति विसर्जन से लौट रहे जुलूस को अज्ञात वाहन रौंदते हुए फरार हो गया। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। घटना शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे की है। घायल युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज में इलाज के बाद रांची रेफर किया गया है।

मृतक दोनों युवक फुलवरिया गांव के हैं। इसमें एक सुरेंद्र राम का पुत्र बीस वर्षीय चंदन कुमार एवं दूसरा मुनेश्वर महतो का 21 वर्षीय पुत्र कपिल देव कुमार का नाम शामिल है। वहीं घायल युवक बिहार के गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र के कोचिया गांव निवासी महेंद्र सिंह का पुत्र विक्की कुमार है। वह अपने नानी घर जोरी आया हुआ था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-डोभी एनएच-99 को जाम कर दिया है।

chat bot
आपका साथी