रांची में पुलिस की सख्ती के बीच कराया जा रहा शारीरिक दूरी का पालन

रांची के नागा बाबा खटाल में पुलिस की सख्ती और जागरूकता के बीच फिजिकल डिस्टेंस मेंटेन किया जा रहा है। इससे पूर्व कोतवाली डीएसपी अजित कुमार विमल ने जागरूकता अभियान चलाया था।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 11:49 AM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 02:12 AM (IST)
रांची में पुलिस की सख्ती के बीच कराया जा रहा शारीरिक दूरी का पालन
रांची में पुलिस की सख्ती के बीच कराया जा रहा शारीरिक दूरी का पालन

रांची, जासं। देशभर में Covid-19 के तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के बाद से लगभग हर शहर और गांव सूना है। लोग अपने घरों में कैद है। रोज मर्रा की जरूरतों से जुड़ी चीजें खरीदने के लिए ही लोग अपने घरों से निकल रहे हैं। इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग मैंटेन करने के लिए कहा है। कई जगहों पर लोगों द्वारा इसका पालन किया जा रहा है तो कई जगहों पर पुलिस की सख्ती से इसका पालन हो रहा है। इसी बीच रांची के नागा बाबा खटाल में पुलिस की सख्ती और जागरूकता के बीच फिजिकल डिस्टेंस मेंटेन किया जा रहा है। शनिवार की सुबह कोतवाली डीएसपी अजित कुमार विमल और हिंदपीढ़ी थानेदार बृज कुमार ने जागरूकता अभियान चलाया था। रविवार को पुलिसकर्मियों द्वारा फिजिकल डिस्टेंस का अनुपालन कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी