Coronavirus Update: गढ़वा में कोरोना की एंट्री से लोगों में खौफ, शहर का बड़ा हिस्सा सील

Coronavirus Update. कोरोना पॉजिटिव युवक को गढ़वा के ज्योति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। इलाके में पुलिस का पहरा लगा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 23 Apr 2020 12:28 PM (IST) Updated:Thu, 23 Apr 2020 12:28 PM (IST)
Coronavirus Update: गढ़वा में कोरोना की एंट्री से लोगों में खौफ, शहर का बड़ा हिस्सा सील
Coronavirus Update: गढ़वा में कोरोना की एंट्री से लोगों में खौफ, शहर का बड़ा हिस्सा सील

गढ़वा, जासं। कोविड 19 के संक्रमण का गढ़वा जिले में इंट्री होने के बाद प्रशासनिक महकमा रेस हो गया है। वहीं इसे लेकर आम-अवाम में दहशत का माहौल है। विदित हो कि जिला मुख्यालय स्थित एक मुहल्ले का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रशासन ने पॉजिटिव पाये गए युवक को बुधवार की रात में ही मेराल थाना के संगबरिया में ज्याेति नर्सिग होम में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही पूरे इलाके को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार संबंधित व्यक्ति  हृदय रोग से पीड़ित था तथा रांची के लेक व्यू अस्पताल में इलाज कराने गया था।

उक्त अस्पताल में  31 मार्च से 5 अप्रैल तक भर्ती रहा था। छह अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह गढ़वा अपने घर लौट आया था। जिस अस्पताल में उक्त युवक का इलाज हुआ था वहां इलाजरत एक अन्य मरीज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर रांची जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। अस्पताल का रिकॉर्ड खंगालने पर मालूम हुआ कि गढ़वा का एक मरीज भी वहां भर्ती था। जिसे अस्पताल स छुट्टी दे दी गई थी। उसे कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की संभावना थी।

तब रांची जिला प्रशासन ने उपायुक्त गढ़वा को इसकी सूचना दी। इसके पश्चात गढ़वा की रैपिड रिस्पांस टीम सक्रिय हुई और 20 अप्रैल की रात रांची से लौटे बीमार युवक, उसके साथ गया मामा तथा परिवार के महिला पुरुषों समेत सभी सात लोगों को सदर अस्पताल लाकर स्वाब सैंपलिंग कराया गया था। इसके पश्चात उक्त सभी को होम आइसोलेट कर पुलिस का पहरा लगाया गया था। बुधवार की देर शाम कोरोना पाॅजिटिव होने की खबर जिले में आग की तरह फैल गई। उपायुक्त हर्ष मंगला ने रात में ही अधिकारियों के साथ बैठक कर उस इलाके को पूरी तरह से सील करने का आदेश दिया। साथ ही सील किये गये इलाके के लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी