कोविड के कारण बंद इन 3 ट्रेनों का आज से शुरू हो रहा परिचालन, पढ़ें ये जरूरी खबर

कोविड को लेकर बंद ट्रेनों में से कुछ ट्रेनों का परिचालन मंगलवार यानी आज से परिचालन शुरू होने जा रहा है। इनमें ट्रेन संख्या 58033 बोकारो स्टील-रांची पैसेंजर प्रतिदिन बोकारो से चलेगी। यह ट्रेन बोकारो से सुबह 9.10 बजे रवाना होगी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 09:22 AM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 09:22 AM (IST)
कोविड के कारण बंद इन 3 ट्रेनों का आज से शुरू हो रहा परिचालन, पढ़ें ये जरूरी खबर
कोविड के कारण बंद इन 3 ट्रेनों का आज से शुरू हो रहा परिचालन, पढ़ें ये जरूरी खबर। जागरण

रांची, जासं । कोविड को लेकर बंद ट्रेनों में से कुछ ट्रेनों का परिचालन मंगलवार यानी आज से परिचालन शुरू होने जा रहा है। इनमें ट्रेन संख्या 58033 बोकारो स्टील-रांची पैसेंजर प्रतिदिन बोकारो से चलेगी। यह ट्रेन बोकारो से सुबह 9.10 बजे रवाना होगी और राधागांव, पुंदाग, कोटशिला, झालदा, तुलिन, मुरी, सिल्ली, किता, जोन्हा, गंगाघाट, टाटीसिलवे, नामकोम होते हुए दोपहर 12.20 बजे रांची पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 58034 रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर रांची से दोपहर 3.55 बजे प्रस्थान करेगी और बोकारो शाम 6.15 बजे पहुंचेगी। दूसरी ओर यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08627 हावड़ा-रांची स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन दिन रविवार, सोमवार, मंगलवार को अगले आदेश से चलेगी। यह हावड़ा से दोपहर 12.50 बजे प्रस्थान करेगी और खडग़पुर, आद्रा, बोकारो, मुरी होते हुए रांची रात 8.15 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। रांची से यह ट्रेन सुबह 5.40 बजे प्रस्थान करेगी और हावड़ा दोपहर 3.10 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 68041 आद्रा-बरकाकाना मेमू पैसेंजर अगले आदेश तक प्रतिदिन आद्रा से चलेगी। यह ट्रेन आद्रा से सुबह 4.55 बजे प्रस्थान करेगी और पुरुलिया, झालिदा, मुरी, रामगढ़ कैंट होते हुए बरकाकाना सुबह 9.45 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 68042 बरकाकाना-आद्रा मेमू पैसेंजर ट्रेन बरकाकाना स्टेशन से दोपहर 2.05 बजे प्रस्थान करेगी और आद्रा शाम 6.15 बजे पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी