रिश्वत लेते हुए पकड़े गए गुमला के श्रम अधीक्षक

श्रम अधीक्षक रंजित कुमार को भ्रष्टाचार ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा, गिरफ्तार कर लाए गए रांची।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jun 2018 05:42 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jun 2018 05:42 PM (IST)
रिश्वत लेते हुए पकड़े गए गुमला के श्रम अधीक्षक
रिश्वत लेते हुए पकड़े गए गुमला के श्रम अधीक्षक

जागरण संवाददाता,गुमला : गुमला के श्रम अधीक्षक रंजित कुमार को निगरानी भ्रष्टाचार ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए उनके ही कार्यालय में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी की टीम रंजित कुमार को अपने साथ राची ले गई है। एसीबी के एसपी असीम विक्त्रात मिंज ने दूरभाष पर जिला श्रम अधीक्षक की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला श्रम अधीक्षक पर अपने ही विभाग के एक अधिकारी से रिश्वत मागने का आरोप लगा था। एसीबी ने शिकायत मिलने के बाद अपने स्तर से जाच करवायी और मंगलवार को अचानक जिला श्रम अधीक्षक कार्यालय में छापामारी की। श्रम अधीक्षक कार्यालय में उस अधिकारी को रुपये के साथ भेजा गया।

जैसे ही श्रम अधीक्षक ने रुपये लिए वैसे ही निगरानी ने उन्हें दबोच लिया। उनके हाथ धुलवाए। पानी का रंग लाल हो गया। आनन फानन में निगरानी की टीम अपने वाहन में बैठाकर राची के लिए प्रस्थान कर गई। जब तक शहर में निगरानी छापा की चर्चा होती तब तक निगरानी की टीम काफी दूर निकल चुकी थी। घटना मंगलवार को एक से डेढ़ बजे बतायी गई है।

श्रम विभाग में छापामारी के बाद हड़कंप मच गया। सारे कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय से गायब हो गए। उपस्थित आदेश्पाल सिरिल कुल्लू और दैनिक वेतनभोगी आपरेटर राकेश कुमार ने बताया कि कुछ लोग श्रम अधीक्षक कार्यालय में आए थे। उनकी संख्या लगभग एक दर्जन थी।

कार्यालय कक्ष में क्या हुआ इसकी जानकारी उन लोगों को इसलिए नहीं मिल पायी कि दूसरे लोगों का कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था। एसीबी के ब्यूरो चीफ मुरारी लाल मीणा ने बताया कि अभी वे दिल्ली में हैं। गुमला से एक अधिकारी को गिरफ्तार किए जाने की उन्हें भी सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों से विस्तृत रिर्पोट लेने के बाद ही कुछ भी बताएंगे।

chat bot
आपका साथी