लखीसराय से हथियार के बल लूटी कार रांची में बरामद, आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रांची : बिहार की लखीसराय पुलिस ने हथियार के बल पर लूटी हुई कार को रांची से बरामद कर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Jun 2018 01:40 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jun 2018 01:40 PM (IST)
लखीसराय से हथियार के बल लूटी कार रांची में बरामद, आरोपित गिरफ्तार
लखीसराय से हथियार के बल लूटी कार रांची में बरामद, आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रांची : बिहार की लखीसराय पुलिस ने हथियार के बल पर लूटी हुई कार को रांची से बरामद कर आरोपित धमेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। लखीसराय पुलिस ने धुर्वा पुलिस की मदद से आरोपित को गिरफ्तार कर कार बरामद किया गया है। धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी स्थित ससुराल से पुलिस ने आरोपित धर्मेद्र को पकड़ा है। लखीसराय पुलिस आरोपित और कार को अपने साथ लेकर वापस लौट गई।

मालूम हो कि धमर्ेंद्र ने 25 जून को लखीसराय से हथियार के बल पर कार को लूटी थी। इससे पूर्व धर्मेद्र ने पटना से लखीसराय के लिए गाड़ी बुक की थी। कार को लूटने के बाद अपराधी नवादा होते हुए रजरप्पा पहुंचा। इसके बाद रजरप्पा से रांची स्थित ससुराल पहुंचा। ससुराल पहुंचने के बाद आरोपित धर्मेद्र ने कार का नंबर बदल दिया। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कार को ढक दिया था।

दो दिन से गाड़ी का नंबर बदल कर रखा था ससुराल में

धुर्वा इंस्पेक्टर तारकेश्वर राम ने बताया कि आरोपित पिछले दो दिनों से गाड़ी को छिपा कर ससुराल में रखा था। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित धर्मेद्र ने कई जानकारी दी। उसने कहा कि ससुराल में पूछने पर बताया कि गाड़ी कुछ माह पूर्व खरीदी है। गिरफ्तार आरोपित ने पूर्व के भी कई लूट कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार की है।

ज्ञात हो बिहार की लखीसराय पुलिस ने हथियार के बल पर लूटी हुई कार को रांची से बरामद कर आरोपित धमेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। लखीसराय पुलिस ने धुर्वा पुलिस की मदद से आरोपित को गिरफ्तार कर कार बरामद किया गया है। धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी स्थित ससुराल से पुलिस ने आरोपित धर्मेद्र को पकड़ा है। लखीसराय पुलिस आरोपित और कार को अपने साथ लेकर वापस लौट गई।

chat bot
आपका साथी