राज्य में अब दो फीसद से भी कम मरीज सक्रिय

राज्य में वैसे मरीजों की संख्या लगातार घट रही है जो अब भी पाजिटिव हैं। ऐसे मरीजों की संख्या घटकर अब दो फीसद से भी नीचे (1.97 फीसद) हो गई है। राज्य में बुधवार को 316 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 2140 रह गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 12:49 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 12:49 AM (IST)
राज्य में अब दो फीसद से भी कम मरीज सक्रिय
राज्य में अब दो फीसद से भी कम मरीज सक्रिय

रांची : राज्य में वैसे मरीजों की संख्या लगातार घट रही है जो अब भी पाजिटिव हैं। ऐसे मरीजों की संख्या घटकर अब दो फीसद से भी नीचे (1.97 फीसद) हो गई है। राज्य में बुधवार को 316 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 2,140 रह गई है। इधर, बुधवार को राज्य में 17,593 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 237 संक्रमित पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को रांची में सर्वाधिक 92, पूर्वी सिंहभूम में 38, बोकारो में 18, धनबाद में 14, रामगढ़ में 12, देवघर में 10, हजारीबाग व खूंटी में छह-छह, प. सिंहभूम में पांच, गढ़वा, लोहरदगा, साहिबगंज, सिमडेगा व गिरिडीह में चार-चार, गोड्डा व पलामू में तीन-तीन, दुमका, सरायकेला-खरसावां व लातेहार में दो-दो, गुमला, जामताड़ा, कोडरमा व पाकुड़ में एक-एक संक्रमित मिले हैं। चतरा में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।

इधर, रांची में 161,पूर्वी सिंहभूम में 33, बोकारो में 28, रामगढ़ में 12, गढ़वा, पलामू व धनबाद में आठ-आठ, गिरिडीह व चतरा में सात-सात, देवघर, गुमला व हजारीबाग में छह-छह, दुमका व प. सिंहभूम में पांच-पांच, गोड्डा व लोहरदगा में चार-चार, साहिबगंज व सरायकेला-खरसावां में तीन-तीन, जबकि सिमडेगा में दो मरीज स्वस्थ हुए। इधर, देवघर, हजारीबाग तथा पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

इधर, स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर राज्यवासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के निमित्त केंद्र सरकार के स्तर से जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन करने की नसीहत दी है। मास्क पहनने, दो गज की दूरी बनाए रखने और सैनिटाइजेशन पर फोकस करने को कहा है।

chat bot
आपका साथी