कोरोना जांच के लिए भटकने की नहीं है जरूरत, इन 10 केंद्राें पर पहुंचें

राजधानी रांची में गुरुवार को दस केंद्रों पर कोरोना जांच की व्यवस्था रांची जिला प्रशासन की ओर से की गई है। अगर आप में बीमारी के कोई लक्षण महसूस हो रहे हैं। अगर आप किसी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:49 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:49 AM (IST)
कोरोना जांच के लिए भटकने की नहीं है जरूरत, इन 10 केंद्राें पर पहुंचें
कोरोना जांच के लिए भटकने की नहीं है जरूरत, इन 10 केंद्राें पर पहुंचें। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची में गुरुवार को दस केंद्रों पर कोरोना जांच की व्यवस्था रांची जिला प्रशासन की ओर से की गई है। अगर आप में बीमारी के कोई लक्षण महसूस हो रहे हैं। अगर आप किसी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं। ऐसे में इन केंद्रों में पहुंचकर आप अपनी जांच करा सकते हैं। यह प्रक्रिया सुबह 10 केंद्रों पर संचालित हो रही है। पहले आएं-पहले पाएं के आधार पर पंजीकरण का कार्य पूरा कर जांच की जा रही है।

लगातार बढ़ रहा संक्रमण, सुरक्षित रहें, घर में रहें

रांची : राजधानी रांची में बुधवार को 1348 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले। अलग-अलग अस्पतालों में 22 लोगों की मौत हुई। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12829 हो गई है। 872 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 55,181 पॉजिटिव केस आए हैं। इसमें 41,951 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है।

इन केंद्रों पर हो रही कोरोना जांच

सी टी आई ट्रेनिंग सेंटर (हॉस्टल) एसआइआरडी के निकट

गौरी दत्ता स्कूल ऑपोजिट रामविलास पेट्रोल पंप रातू रोड रांची

हिंदी बालक मिडिल स्कूल पहाड़ी टोला शनि मंदिर के निकट

राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सीसीएल कॉलोनी कांके

राजकीयकृत मध्य विद्यालय करम टोली रांची

राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय नियर मंदिर अरगोड़ा

सेठ सीताराम विजयवर्गीय उच्च विद्यालय डोरंडा

राजकीयकृत मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर रांची

जिला स्कूल शहीद चौक रांची

सैनिक मार्केट रांची

chat bot
आपका साथी