झारखंड: अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी रोकेगा नार्को को-आर्डिनेशन सेंटर Ranchi News

Jharkhand. मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी की अध्यक्षता में पुन संरचना का प्लान बना। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह कवायद शुरू हुई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 09:58 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 08:12 AM (IST)
झारखंड: अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी रोकेगा नार्को को-आर्डिनेशन सेंटर Ranchi News
झारखंड: अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी रोकेगा नार्को को-आर्डिनेशन सेंटर Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य से अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए नार्को को-आर्डिनेशन सेंटर (एनकार्ड) का गठन किया जा रहा है। मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी की अध्यक्षता में यह सेंटर कार्य करेगा, जिसके सदस्यों में गृह सचिव व डीजीपी भी होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर राज्य में नार्को को-आर्डिनेशन सेंटर के पुन: संरचना का प्लान तैयार किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधीन ही एनकॉर्ड का गठन किया गया था। इसके बाद ही सभी राज्यों में नार्को को-आर्डिनेशन सेंटर बनाने की कवायद तेज हुई।

ये हैं चुनौतियां राज्य से अफीम की तस्करी को रोकना। आपसी समन्वय से राज्य की सीमा से हेरोइन की तस्करी को रोकना। अफीम की खेती को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना। राज्य से मादक द्रव्यों का गलत तरीके से उत्पादन व ट्रांसपोर्टिंग को रोकना।

एनकार्ड का यह होगा दायित्व देश में मादक द्रव्य तस्करी की स्थिति की मॉनीटङ्क्षरग करना और इस तस्करी के खिलाफ राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में नीति बनाना। इससे संबंधित मुद्दे पर मंथन कार्यक्रम में शामिल होना, सुझाव देना, ताकि राष्ट्रहित में बड़ा फैसला लिया जा सके। इस मुद्दे पर केंद्र व राज्य सरकार के बीच समन्वय में मदद करना। यह कमेटी एक साल में दो बार मिलेगी, ताकि मादक द्रव्यों की तस्करी रोकने में आ रही अड़चनें, कानून के पालन में हो रही दिक्कतों का निष्पादन हो सके। एक ठोस नीति बन सके।

chat bot
आपका साथी