रांची रेलवे स्‍टेशन पर घूमते मिले एक लड़का-लड़की, आरपीएफ की टीम ने पकड़ा Ranchi News

Jharkhand News Ranchi Railway Station स्‍टेशन परिसर में एसआइ अनीता गोदारा ने देखा और उससे पूछा तो पता चला कि‍ वह अर्की खूंटी (जेएच) का रहने वाला है। तत्काल टीम ने माता-पिता से संपर्क साधा और मिलाने का काम किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 08:29 AM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 01:46 PM (IST)
रांची रेलवे स्‍टेशन पर घूमते मिले एक लड़का-लड़की, आरपीएफ की टीम ने पकड़ा Ranchi News
Jharkhand News, Ranchi Railway Station नन्हे फरिश्ते की टीम ने नाबालिग बच्चे का रेस्क्यू किया।

रांची, जासं। रांची रेलवे स्‍टेशन पर आरपीएफ की नन्‍हे फरिश्‍ते की टीम ने एक लड़का और लड़की को घूमते हुए पाया। इसके बाद दाेनों से पूछताछ की। बताया गया कि दोनों अपने घर से बिना बताए भाग गए थे। इसके बाद नन्‍हे फरिश्‍ते की टीम ने दोनों से पूरी जानकारी हासिल की।

माता-पिता को सौंपा

एक बार फिर से नन्हे फरिश्ते की टीम ने बिछड़ों को मिलाने का काम किया है। रांची रेलवे स्टेशन परिसर पर नन्हे फरिश्‍ते की टीम के आरपीएफ पोस्ट रांची के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा राउंड किया जा रहा था। इस दौरान एक नाबालिग लड़का परिसर में घूमते देखा गया। उसे एसआइ अनीता गोदारा ने देखा और उससे पूछा तो पता चला कि‍ वह अर्की खूंटी (जेएच) का रहने वाला है।

इसके बाद तत्काल टीम ने उसके माता-पिता से संपर्क साधा और बच्‍चे को मिलाने का काम किया। इस दौरान पता चला कि वह परिवार के सदस्यों को बताए बिना अपने घर से भाग गया है। बाद में माता-पिता आरपीएफ पोस्ट रांची पहुंचे और उचित सत्यापन के बाद बचाए गए लड़के को उन्हें सौंप दिया गया। रेस्क्यू टीम में एसआइ सुनीता तिर्की, एसआइ अनीता गोदारा, एलसी सरस्वती, एलसी अंजना शामिल थी।

बिना बताए घर से भाग गई थी लड़की

रांची स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की लापता है। इसके बाद आरपीएफ ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए लड़की की खोजबीन शुरू की। रांची चौकी के आरपीएफ महिला दस्ते ने कार्रवाई की और रांची स्टेशन पर अनारक्षित टिकट प्रणाली काउंटर के पास लापता लड़की को पाया। पूछने पर उसने बताया कि वह अपने माता-पिता को बताए बिना रांची के अपने घर से भाग गई है और रेलवे स्टेशन आ गई।

बाद में उसके पिता को इसकी सूचना दी गई। वह आरपीएफ पोस्ट रांची में उपस्थित थे। यहां पकड़ी गई नाबालिग लड़की को उचित सत्यापन के साथ उसके पिता को सौंप दिया गया। रेस्क्यू टीम में एलएसआइ चंद्रानी विश्वास, एलसी पूनम वर्मा, एलसी राखी कुमारी, एलसी सुनीता मुर्मू और एलसी रिंकी बकोडे शामिल थी।

chat bot
आपका साथी