MS Dhoni Retirement: धौनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी धौनी ने किया भावुक पोस्ट, जानिए क्या लिखा

वहीं अब धौनी की पत्नी साक्षी धौनी ने उनके रिटायरमेंट को लेकर एक पोस्ट किया है। साक्षी धौनी ने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया है। यह काफी भावुक करने वाले है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 16 Aug 2020 02:02 PM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2020 05:59 PM (IST)
MS Dhoni Retirement: धौनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी धौनी ने किया भावुक पोस्ट, जानिए क्या लिखा
MS Dhoni Retirement: धौनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी धौनी ने किया भावुक पोस्ट, जानिए क्या लिखा

रांची, जांस। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने स्वतंत्रता दिवस की देर शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उनके रिटायरमेंट की घोषणा के बाद से सोशल मीडिया साइट्स पर जैसे पोस्टों की बाढ़ आ गई। रांची के लोग भी सोशल मीडिया साइट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर उनकी पुरानी तस्वीरें पोस्ट कर उनकी पारियों को याद कर रहे हैं। वहीं, अब धौनी की पत्नी साक्षी धौनी ने उनके रिटायरमेंट को लेकर एक पोस्ट किया है।

साक्षी धौनी ने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया है। यह काफी भावुक करने वाले है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साक्षी ने लिखा  "आपने जो भी हासिल किया उसपर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना बेस्ट देने के लिए आपको बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों पर और आप जिस तरह के इंसान हैं । उस पर गर्व है मुझे पता है कि आपने अपने पैशन को गुडबाय कहते समय आंसुओं को रोका होगा।"

यही नहीं साक्षी ने उन्हें आगे भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। दरअसल, इसी पोस्ट में साक्षी ने मशहूर अमेरिकी पोएट माया एंजेलो का कोट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, "लोग भूल जाएंगे आपने क्या कहा, लोग भूल जाएंगे आपने क्या किया, लेकिन लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया।"

chat bot
आपका साथी