मोर गांव मोर देस फिल्म का प्रीमियर

इस फिल्म में छह गाने हैं। इन गानों को मिताली घोष, मोनिका मुंडू, ज्योति साहू, स्व विष्णु नायक, रवि शकर बरवार और रोहन देव पाठक ने स्वर दिया है।

By Edited By: Publish:Fri, 13 Jul 2018 04:36 PM (IST) Updated:Fri, 13 Jul 2018 04:39 PM (IST)
मोर गांव मोर देस फिल्म का प्रीमियर
मोर गांव मोर देस फिल्म का प्रीमियर
जागरण संवाददाता, रांची। नागपुरी फिल्म मोर गाव, मोर देस का प्रीमियर आईलेक्स में संध्या छह बजे हुआ। काफी लोगों ने इस नागपुरी फिल्म का आनंद उठाया। निर्देशक अश्रि्वनी कुमार ने बताया कि रांची के निकट फिल्म की शूटिंग की गई है। फिल्म 13 जुलाई को रिलीज होगी।

उन्होंने बताया कि फिल्म में 90 प्रतिशत कलाकार झारखंड से हैं। इनमें नायक दीपक कुमार सिन्हा, सह नायक चंदन कुमार जायसवाल, वर्षा ऋतु लकड़ा, बाल कलाकार आयुष्मान अनिकेत राज, किशोर मिश्रा, ऋषि प्रकाश मिश्रा, सुशील कुमार अंकन, युगल किशोर मिश्रा, राकेश रमण आदि कलाकारों ने काम किया है।

उनके मुताबिक, इस फिल्म में छह गाने हैं। इन गानों को मिताली घोष, मोनिका मुंडू, ज्योति साहू, स्व विष्णु नायक, रवि शकर बरवार और रोहन देव पाठक ने स्वर दिया है। श्रीअल्का एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी नागपुरी फिल्म का संगीत जयकांत-श्रीकांत ने दिया है।

chat bot
आपका साथी