11 हजार मामलों का निबटारा, 30 करोड़ का सेटलमेंट हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत में

झारखंड हाई कोर्ट में 117 मामलों की सुनवाई हुई। राज्‍य भर में 30 करोड़ 15 लाख रुपये का सेटलमेंट हुआ।16 मामलों में सीसीएल ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 08 Dec 2018 07:24 PM (IST) Updated:Sat, 08 Dec 2018 07:24 PM (IST)
11 हजार मामलों का निबटारा, 30 करोड़ का सेटलमेंट हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत में
11 हजार मामलों का निबटारा, 30 करोड़ का सेटलमेंट हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत में
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 11 हजार 383 मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही 30 करोड़ 15 लाख 10 हजार 328 रुपये का सेटलमेंट हुआ। इस दौरान प्रीलिटिगेशन के सात हजार 601 मामले व कोर्ट में लंबित तीन हजार 782 मामलों का निष्पादन किया गया। झारखंड हाई कोर्ट में लंबित व प्रीलिटिगेशन के कुल 117 मामलों की सुनवाई हुई।

इसमें कुल 54 मामले का निष्पादन हुआ। जिसमें अदालत में लंबित 38 केस का निष्पादन हुआ। वहीं प्रीलिटिगेशन के निष्पादित 16 मामलों में सीसीएल की ओर से अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं, रांची सिविल कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1928 मामलों का निष्पादन हुआ और पांच करोड़ 15 लाख 45 हजार 200 रुपये का सेटलमेंट हुआ। 

chat bot
आपका साथी