रांची में 13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दो युवकों ने रातभर किया सामूहिक दुष्कर्म, अगले दिन भेजा घर

रातू थाना क्षेत्र में नाबालिग से अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला समाने आया है। सोमवार की शाम 13 वर्षीय नाबालिग घर से सामान लाने के लिए निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 12:03 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 03:13 PM (IST)
रांची में 13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दो युवकों ने रातभर किया सामूहिक दुष्कर्म, अगले दिन भेजा घर
रांची में नाबालिग का अपहरण कर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म। जागरण

रांची, जासं । रातू थाना क्षेत्र में नाबालिग से अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला समाने आया है। सोमवार की शाम 13 वर्षीय नाबालिग घर से सामान लाने के लिए निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी देर तक जब नाबालिग घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी सूचना रातू थाने को दी। हालांकि, अहले सुबह चार बजे के आसपास नाबालिग अपने घर लौट आयी। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि दो युवक उसे उठा ले गए थे।

आज नाबालिग का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया जाएगा। वहीं, घटना के बाद से आरोपित घर से फरार है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार नाबालिग घर से मोबाइल ले कर निकली थी। घर से बाहर निकलने के बाद काफी देर तक किसी से बात कर रही थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि जिससे नाबालिग बात कर रही थी कहीं उसी ने तो उसका अपहरण नहीं किया।

इधर पुलिस जांच में रातू में नाबालिग का अपहरण का मामला प्रेम प्रसंग निकला है। लड़की करीब 14-15 साल की है। उसका अपने जीजा के छोटे भाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिन शाम को उसी के साथ लड़की घर से निकल गई थी। आरोपी लड़का भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी