पानी पाइपलाइन से लीकेज दूर करने के लिए विशेष फंड दें: मेयर

रांची : शहर में दूषित जलापूर्ति के समाधान की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मेयर आशा लकड़ा ने रुक्का डैम का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 09:48 AM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 09:48 AM (IST)
पानी पाइपलाइन से लीकेज दूर करने के लिए विशेष फंड दें: मेयर
पानी पाइपलाइन से लीकेज दूर करने के लिए विशेष फंड दें: मेयर

रांची : शहर में दूषित जलापूर्ति के समाधान की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मेयर आशा लकड़ा ने रुक्का डैम की जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व आपूर्ति व्यवस्था को देखा। निरीक्षण के दौरान उजागर हुआ कि डैम से आपूर्ति होने वाला पानी ठीक है, दूषित पानी समस्या लीकेज की वजह से है। रुक्का डैम के बाद बूटी जलागार का भी मुआयना किया।

इससे पूर्व जनता से लगातार दूषित पानी की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने प्लाट डैम इंटेक बेल से जाने वाले पानी से एरियेटर और क्लोरिफॉल कुलेटर में जाने वाले पानी की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान सप्लाई के लिए तैयार पानी का भी सैंपल मेयर ने लिया। वहीं जलापूर्ति के लिए निर्धारित समय की जानकारी ली और समय पर पानी सप्लाई का निर्देश दिया। कहा, शहर के आसपास के लोग रात में जल्दी सोते हैं, इसलिए उन्हें सुबह-शाम पानी दिया जाए। वहीं शहर में देर रात तक लोग जगते हैं, वहां देर में भी पानी देने पर काम चलेगा।

पानी में चूना, एलम एवं ब्लिचिंग पाउडर की गुणवत्ता की भी जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि एलम व बिल्चिंग पाउडर का खर्च अधिक है और आपूर्ति कम की जाती है। इस कारण उधार में भी काम चलाना पड़ता है।

रुक्का डैम के इंजीनियरों ने मेयर को बताया कि रुक्का डैम से रांची में पानी की पर्याप्त सप्लाई की जा रही है। मेयर ने कहा कि लीकेज के कारण ही घरों तक पहुंचने वाले पानी में गंदगी रहती है। लीकेज की मरम्मत के मार्ग फंड की कमी बड़ी बाधा है। मेयर ने पर्याप्त फंड मुहैया कराने के लिए

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव को पत्र लिखकर विशेष फंड निर्गत करने का कहा है।

मेयर ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मुख्य अभियंता सह अधीक्षण अभियंता श्वेताभ कुमार को लीकेज को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के बाद महापौर ने पेयजल सप्लाई प्लांट फेज वन बरियातू में भी कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार को समय पर जलापूर्ति करने का आदेश दिया। मेयर ने अपनी मौजूदगी में जयप्रकाश नगर, बरियातू, करमटोली आदि क्षेत्रों में मरम्मत कार्य भी शुरू करवाई। रुक्का के इंजीनियरों ने जरूरत के हिसाब से मानव संसाधन की कमी है। जितनी संख्या चाहिए उसके आधे ही लोग हैं।

निरीक्षण के दौरान निगम के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार, पीएचईडी के मुख्य अभियंता सह अधीक्षण अभियंता श्वेताभ कुमार, कार्यपालक अभियंता तपेश चौधरी, प्रभात कुमार, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य मौजूद थे।

---

बरियातू में भरा गया गढ्डा

निरीक्षण करने के लिए जब मेयर रुक्का जा रही थी, उसी दौरान बरियातू के आरोग्य भवन के समीप पानी लीकेज के बाद बने गड्ढ़े में एक व्यक्ति गिरा था और लोग उसे उठा रहे थे। मेयर ने इसपर चिंता जताई। मेयर द्वारा लिकेज ठीक करने व गड्ढ़ा को भरने के निर्देश दिया, जिसके बाद गड्ढे को भरा गया।

---

chat bot
आपका साथी