Jharkhand: झाप्रसे के अधिकारियों की व्यापक पैमाने पर प्रोन्नति इसी माह

Jharkhand Politics राजीव अरुण एक्का फिलहाल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव हैं और उनके पास कार्य की अधिकता भी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2020 01:47 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 05:22 PM (IST)
Jharkhand: झाप्रसे के अधिकारियों की व्यापक पैमाने पर प्रोन्नति इसी माह
Jharkhand: झाप्रसे के अधिकारियों की व्यापक पैमाने पर प्रोन्नति इसी माह

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को व्यापक पैमाने पर प्रोन्नति का लाभ इस महीने सितंबर में मिलेगा। समयबद्ध प्रोन्नति के लिए पहले से निर्धारित बैठक नहीं हो पाने के कारण कुछ देरी चल रही थी। कमेटी का पुनर्गठन कर लिया गया है। इसमें पूर्व में शामिल वरीय आइएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का की जगह पर प्रवीण कुमार टोप्पो को विभागीय समन्वय समिति के सदस्य के तौर पर अधिसूचित कर दिया गया है।

राजीव अरुण एक्का फिलहाल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव हैं और उनके पास कार्य की अधिकता भी है। सूत्रों के अनुसार कार्मिक विभाग से मुख्य सचिव के पास स्थापना समिति की बैठक निर्धारित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्य सचिव का आदेश मिलते ही स्थापना समिति की बैठक होगी, जिसमें अधिकारियों की प्रोन्नति पर निर्णय होगा।

chat bot
आपका साथी