दुनिया का सबसे शक्तिशाली शब्द है मां : गोपाल मणि जी महाराज

माडर : सोसई आश्रम के प्रागण में शनिवार को सात दिवसीय लक्ष्मी नरायण यज्ञ सह गो कथा शुभारंभ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Apr 2018 10:07 PM (IST) Updated:Sat, 21 Apr 2018 10:07 PM (IST)
दुनिया का सबसे शक्तिशाली शब्द है मां : गोपाल मणि जी महाराज
दुनिया का सबसे शक्तिशाली शब्द है मां : गोपाल मणि जी महाराज

माडर : सोसई आश्रम के प्रागण में शनिवार को सात दिवसीय लक्ष्मी नरायण यज्ञ सह गो कथा शुभारंभ हुआ। गो कथा वाचक श्री गोपाल मणि जी महाराज ने कहा कि मां दुनिया का पावरफुल शब्द है। राज्य सत्ता उसी की हो जो गाय को सम्मान देते हुए उसे राष्ट्रमाता घोषित करे। गाय अगर पशु है तो कटेगी क्योकि देश में कानून बना है कि किन्तु जब गाय माता बना दी जाएगी तो माता को काटेगा कौन । स्वच्छ भारत अभियान बिना गाय के गोबर के बिना संभव नहीं है। बेटी पढ़ाव बेटी बचाव अभियान भी गो से प्रभावित है । गो रक्षक ही बहन बेटी की रक्षक बन सकते हैं। गो माता सभी धर्मो की जननी है गो रक्षा से ही धर्म की रक्षा संभव है। कथा वाचक गोपाल मणी जी महराज ने कहा कि यह एक आंदोलन है। राज्य विधानसभा में हमें एक प्रस्ताव पास करना है कि गो को राज्य माता का दर्जा दो और केंद्र को इस प्रस्ताव को भेजो कि गाय को राष्ट्रमाता का सम्मान दो। जिस दिन आप को गोबर का मूल्य मिल जाएगा उसी दिन से लोग गाय को बाजार मे नहीं बेचेंगे। जर्सी और बिलायती गाय का हम दूध नहीं, जहर पी रहे हैं। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत व विधयक गंगोत्री कूजूर ने यज्ञ स्थल पहुंचकर गोपाल मणी जी महाराज से आशीर्वाद लिया। विधि व्यवस्था बनाने में समिति के अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह, बाबू पाठक, पिंटू तिवारी, राजकूमार सिंह, परेश पाठक व छेदी साहु आदि सहयोग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी