Ranchi: प्रबंधक लापता, गार्ड संचालन कर रहा था गोदाम, अधिकारियों के निरीक्षण में हुआ पर्दाफाश

Ranchi जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार ने रातू स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। गोदाम में अनियमितता पाई गई। सबसे बड़ी बात थी कि राज्य खाद्य निगम गोदाम का संचालन रात्रि प्रहरी रंजीत कुमार द्वारा किया जा रहा था।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 11:10 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 11:10 AM (IST)
Ranchi: प्रबंधक लापता, गार्ड संचालन कर रहा था गोदाम, अधिकारियों के निरीक्षण में हुआ पर्दाफाश
रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने राज्य खाद्य निगम के गोदाम का औचक निरीक्षण किया।

रांची, जासं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को रातू स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में अनियमितता पाई गई। सबसे बड़ी बात थी कि राज्य खाद्य निगम गोदाम का संचालन रात्रि प्रहरी रंजीत कुमार द्वारा किया जा रहा था। जबकि पता चला कि सहायक गोदाम प्रबंधक रोशन कुमार अक्सर लापता रहते थे।

एक लाभुक की शिकायत पर दोनों अधिकारी प्रखंड के चटकपुर पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने जन वितरण प्रणाली दुकानदार राम तिर्की लाइसेंस नंबर 4/18 का निरीक्षण किया। जन वितरण प्रणाली दुकान में काफी अनियमितता पाई गई। दुकान में खाद्य, केरोसिन, धोती, साड़ी, लुंगी सहित अन्य वस्तुओं का भंडारण पंजी व वितरण पंजी नहीं मिली। यहां तक कि इस जन वितरण प्रणाली की दुकान को गैर कानूनी ढंग से किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था। इसके अलावा जिस जगह पर इस दुकान का लाइसेंस मिला था वह दुकान भी उस जगह पर नहीं चलाया जा रहा था। सहायक गोदाम प्रबंधक के अलावा चटकपुर के जन वितरण प्रणाली दुकानदार के ऊपर कार्रवाई की बात की गई।

एक क्विंटल चावल कम निकला

डीएसओ ने एक 407 ट्रक जेएच20-8760 में लदे चावल का तौल कराया, तो उसमें एक क्विंटल चावल कम निकला। ट्रक में रामसुंदर साहू, लाल नरेश्वर नाथ शाहदेव व गुलाब महिला समिति के लिए दुकान ले जा रहे 55.27 क्विंटल चावल व गेहूं के तौल पर संदेह जताते हुए धर्मकांटा में वजन कराने की बात कही गई। उन्होंने गेहूं चावल को अनलोड करवा कर पहले ट्रक का वेट लिया।

जब दुबारा वजन कराया गया तो 103 किलो चावल कम मिला। चावल कम पाए जाने पर गोदाम के नाइट गार्ड रंजीत कुमार को कड़ी फटकार लगाई। डीएसओ ने एजीएम रोशन कुमार का 15 दिनों से गोदाम में नहीं रहने और अनाज की लिफ्टिंग व इशू लगातार जारी रहने पर आपत्ति जताई। बिलुंग ने गोदाम में अनाज उतारने से पहले उसे तौलाने की बात कही।

chat bot
आपका साथी