रांची में खानकाह मजहरिया में मजलिस ए मोअज्जम संपन्न, हुई फातिहा खानी
डोरंडा के मनीटोला फिरदौस नगर में खानकाह मजहरिया अमिया में मजलिस ए मोअज्जम का आयोजन हुआ। इस मजलिस का आयोजन खानकाह के सज्जादा नशीन मौलाना सैयद शाह आलम आशिक अली कादरी ने किया। यह मजलिस मगरिब की नमाज के बाद शाम तकरीबन 530 बजे शुरू हुई।
रांची, जासं । डोरंडा के मनीटोला फिरदौस नगर में खानकाह मजहरिया अमिया में मजलिस ए मोअज्जम का आयोजन हुआ। इस मजलिस का आयोजन खानकाह के सज्जादा नशीन मौलाना सैयद शाह आलम आशिक अली कादरी ने किया। यह मजलिस मगरिब की नमाज के बाद शाम तकरीबन 5:30 बजे शुरू हुई। कार्यक्रम की शुरुआत फातिहा खाने से हुई। इसके बाद सिजरा खानी, दुरूद, सलातो सलाम और दुआ के बाद मजलिस संपन्न हुई। इस मजलिस में एजाज मोहम्मद, शब्बीर हाजी मन्नान, एसएम मोईन, हयात खान, फैजी, अदनान, अब्दुल रब नवाज आदि ने शिरकत की।