होमटाउन में माही ने खोला अपना पहला सेवन स्टोर

महेंद्र सिंह धौनी ने होम टाउन में अपने पहले आउटलेट सेवन की ओपनिंग की।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 21 Jul 2017 11:22 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jul 2017 03:55 PM (IST)
होमटाउन में माही ने खोला अपना पहला सेवन स्टोर
होमटाउन में माही ने खोला अपना पहला सेवन स्टोर

जागरण संवाददाता, रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी परफ्यूम और रेसिंग टीम के बाद अब अपने आउटलेट स्टोर लेकर आए हैं। माही प्रत्यक्ष रूप से व्यवसाय के क्षेत्र में उतरे हैं। गुरुवार को अपने होम टाउन में हजारों प्रशंसकों की भीड़ के बीच धौनी ने अपने पहले आउटलेट सेवन की ओपनिंग की।

रांची के न्यूक्लियस मॉल में अपने पहले आउटलेट का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा की इस तरह के स्टोर पूरे देश में खोले जाएंगे। यह मूल रूप से लाइफ स्टाइल और सेहत से जुड़ी चीजों का एक्सक्लूसिव स्टोर होगा। दुनिया के सभी मेजर मल्टीनेशनल ब्रांड्स के स्पोर्टस वीयर इस स्टोर में मिलेंगे। इसके अलावा गारमेंट्स की भी सारी मेजर वेराइटी यहां मिलेंगी। रांची के बाद नई दिल्ली और बेंगलुरु में ये स्टोर खुलेगा।

देखें तस्वीरें, माही के लिए ऐसी दीवानगी

कैप्टन कूल ने बताया की इस साल के अंत तक करीब 20 से 25 और ऐसे आउटलेट खोले जाएंगे। 2020 तक पूरे देश में इनकी संख्या बढ़ाकर लगभग 275 तक ले जाई जाएगी। माही ने कहा की सेवन अपने आप में एक ब्रांड होगा। जिसके तहत दौड़ने के लिए जूते, खेल से जुड़ी सामग्री और अन्य चीजें मिलेंगी। इस मौके पर धौनी के आने के पहले ही बड़ी संख्या में उनके फैन्स इकठ्ठा हो गए थे। यहां उन्होंने किसी को नाराज नहीं किया और सबको ऑटोग्राफ दिए।

अपने शहर में घूमने में लग गए दस साल:

कार्यक्रम के दौरान प्रशंसकों से मुखातिब महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि पिछले दस सालों में वे अपने ही शहर में इस तरीके से पहली बार निकल पाए हैं। लोगों से ऐसे आमने-सामने मिलकर वे बहुत खुश हैं। धौनी ने अपने फैन्स का शुक्रिया अदा किया। रांची के लाल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी को लेकर रांची में लोगों का प्यार सिर चढ़कर बोलता है, गुरुवार को जब धौनी अपने पहले स्पोर्ट्स आउटलेट का शुभारंभ करने रांची के न्यूक्लियस मॉल पहुंचे तो हजारों लोगों का हुजूम अपने चहेते स्टार के दीदार को उमड़ पड़ा। 

यह भी पढ़ेंः आज हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

यह भी पढ़ेंः कोर्ट मैरिज वाली पड़ी भारी, मंगेतर से भाई की हुई सगाई

chat bot
आपका साथी