जेसोवा मेला : कहीं मन मोह रही मधुबनी पेंटिंग, कहीं खादी की बंडी की धूम

रांची के मोरहाबादी में चल रहे जेसोवा मेले में दिन भर चहल-पहल देखी जा रही है। यहां तरह-तरह के व्यंजनों के साथ लिट्टी-चोखा का स्वाद भी लोग ले रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 28 Oct 2018 03:05 PM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2018 03:05 PM (IST)
जेसोवा मेला : कहीं मन मोह रही मधुबनी पेंटिंग, कहीं खादी की बंडी की धूम
जेसोवा मेला : कहीं मन मोह रही मधुबनी पेंटिंग, कहीं खादी की बंडी की धूम

रांची, जासं। मोरहाबादी में चल रहे जेसोवा मेले में शनिवार की शाम खूब भीड़ रही। वैसे तो दिन भर चहल-पहल रही। दीवाली मेले के तीसरे दिन लोगों ने खरीदारी की। मेले का आनंद उठाया। तरह-तरह के व्यंजनों के साथ लिट्टी-चोखा का स्वाद लिया। गिरिडीह से आईं महिलाएं सत्तू और मसाला बेच रही हैं।

कुछ मिट्टी के दीये। 70 रुपये सैकड़ा। रंगीन दीयों की अलग कीमत। कांसे और पीतल का पइला भी यहां है। पर्यटन का भी स्टाल है। झारखंड के पर्यटन स्थलों की जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ सरकारी योजनाओं के भी स्टाल लगे हुए हैं। एटीएम वैन भी है।

अब शर्ट पर मधुबनी पेंटिंग : मेले में खास है मधुबनी पेंटिंग। खास पेंटिंग नहीं। खास यह है कि पहले साडिय़ों पर इसकी खूबसूरती दिखती थी। अब शर्ट पर भी देख सकते हैं। मधुबनी पेंटिंग की शर्ट दो हजार से ढाई हजार रुपये में है। वहीं, साडिय़ों की कीमत साढ़े तीन हजार से सात हजार है। वहीं, कपड़े पर पेंटिंग भी। पाग भी यहां ढाई सौ रुपये में मिल रहा है। एच वन के स्टाल नंबर 29 पर देख सकते हैं। ग्राम विकास परिषद के सचिव शशिनाथ झा कहते हैं कि पेंटिंग की डिमांड बढ़ रही है। अब शर्ट पर लेकर आए हैं। फैशन के साथ। युवा काफी पसंद कर रहे हैं।

मेले में छाई है उत्तराखंडी बंडी : उत्तराखंड ठंड के लिए मशहूर है। ठंड से निजात के लिए यहां बंडी है। एच 3 के स्टाल नंबर 13 पर उत्तराखंड की बंडी, शॉल आदि देख सकते हैं। विश्वनाथ ने बताया कि मेले में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हर उम्र के लिए बंडी है। फैशनेबल बंडी भी है। सिलाई के दाम पर। यहां आठ सौ से लेकर 25 सौ रुपये तक बंडी है। खादी के शर्ट भी हैं। शॉल भी है। राजस्थानी जूतियां भी हैं। दिल्ली का बैग भी। 

टेरोकोटा और फाइबर ग्लास : फाइबर ग्लास कलाकृति वाले डेकोरेटिव आइटम्स की जबरदस्त मांग रही। कोलकता से आए सिद्धार्थ ने बताया कि लोग इस कलाकृति को खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे तीन साल से जेसोवा मेले में स्टॉल लगा रहे हैं। लेकिन पिछले सालों की  तुलना में इस बार मांग काफी अधिक है। जहां टेराकोटा के डेकोरेटिव आइटम्स की शुरूआती रेंज 100 रुपये से शुरू  हो जाती है। वहीं फाइबर ग्लास के बने वॉल डेकोरेटिव आइटम्स की शुरूआती रेंज 450 रूपये हैं। इनमें राधा-कृष्ण, महाभारत गाथा, बजरंगबली शामिल हैं। वहीं इनकी अधिकतम रेंज सात हजार रुपये है।

खादी भी है छाई : मेले में झारखंड राज्य खादी बोर्ड का भी स्टाल लगा हुआ है। यहां सिल्क की साडिय़ां, बंडी, शर्ट के अलावा कपड़ा भी है। डिजाइनदार बंडी यहां देख सकते हैं। सिल्क की साडिय़ां तीन से सात हजार रुपये में हैं। बंडी भी तीन हजार से चार हजार रुपये में है।

chat bot
आपका साथी