पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर CM हेमंत सोरेन व द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

M Rama Jois Passes Away एम रामा जोइस 15 जुलाई 2002 से 11 जून 2003 तक झारखंड के राज्यपाल थे। वे प्रभात कुमार तथा वीसी पांडेय के बाद झारखंड के तीसरे राज्यपाल थे। वे बिहार के भी राज्‍यपाल रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 08:04 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 08:06 PM (IST)
पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर CM हेमंत सोरेन व द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक
झारखंड के पूर्व राज्‍यपाल रहे M Rama Jois

रांची, राज्य ब्यूरो। M Rama Jois Passes Away झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर झारखंड की वर्तमान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई नेताओं ने शोक जताया है। सभी ने कहा कि उनके अनुभवों का लाभ झारखंड को भी मिला। एम रामा जोइस 15 जुलाई 2002 से 11 जून 2003 तक झारखंड के राज्यपाल रहे थे। वे प्रभात कुमार तथा वीसी पांडेय के बाद झारखंड के तीसरे राज्यपाल थे।

एम रामा जोइस ने एक कुशल प्रशासक, न्यायविद के रूप में अपनी अमिट पहचान स्थापित की। वे एक धार्मिक व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। -द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल, झारखंड।

झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं। उनके निधन से सामाजिक एवं विधि के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें। -हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड।

प्रख्यात विद्वान, झारखंड और बिहार के पूर्व राज्यपाल, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और राज्यसभा सदस्य रहे एम रामा जोइस साहब के निधन का दुखद समाचार मिला। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है। -अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री, जनजातीय मामले।

एम रामा जोइस विद्वान व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक तथा विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी पुस्तक लीगल एंड कांस्टीट्यूशनल हिस्ट्री ऑफ इंडिया और धर्म : द ग्लोबल एथिक बेहतरीन रचना है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। -रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड।

chat bot
आपका साथी