पिस्‍तौल के बल पर युवती की मांग भरने की कोशिश, जबरन शादी करने वाले सनकी आशिक को धर दबोचा

श्रीधर दियारा निवासी पंकज स्वर्णकार नामक युवक मनिहारी टोला में एक व्यक्ति के घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर उसकी पुत्री से जबरदस्ती शादी करना चाह रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक ने भागने लगा लेकिन पुलिस के जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 08:28 AM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 06:39 PM (IST)
पिस्‍तौल के बल पर युवती की मांग भरने की कोशिश, जबरन शादी करने वाले सनकी आशिक को धर दबोचा
पिस्तौल के बल पर सनकी आशिक ने युवती से जबरदस्ती शादी करने की कोशिश की।

रांची, जेएनएन।  साहिबगंज के राधानगर थाना क्षेत्र की दक्षिणी सरफराजगंज पंचायत के मनिहारी टोला गांव से पुलिस ने बुधवार की रात कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को राधानगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीधर दियारा निवासी पंकज स्वर्णकार नामक युवक मनिहारी टोला में एक व्यक्ति के घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर उसकी पुत्री से जबरदस्ती शादी करना चाह रहा है। राधानगर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां पहुंची। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के जवानों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हजारीबाग में हाथियों ने ग्रामीण को कुचल कर मारा डाला

हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा क्षेत्र में डेरा जमाए जंगली हाथी अब ङ्क्षहसक हो गए हैं। बुधवार की शाम इन हाथियों ने सेहदा गांव निवासी मनसा गंझु के पुत्र 28 वर्षीय पुत्र जागो उर्फ जागेश्वर गंझु को कुचल कर मार डाला। मनसा गंझू बगल के बादम रावतपारा से सब्जी खरीद कर घर लौट रहा था। इसी बीच सेहदा जंगल में हाथियों के झुंड ने उसे पैरों तले रौंद दिया। गुरुवार सुबह उसके घर नहीं पहुुंचने पर खोजबीन कर रहे स्वजन सेहदा जंगल गए तो शव मिला।

शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

गुमला के बिशुनपुर प्रखंड के बनारी निवासी एडमिन कुजूर की गुरुवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह बड़ी बहन की शादी का कार्ड बांट कर घर लौट रहा था। आगामी 29 दिसंबर को बहन की शादी है। वह लातेहार गया था। गुमला लातेहार के सीमावर्ती इलाका लाइ बंदुवा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। वह घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर ले जाया गया, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी