लोकमंथन के लिए व्यवस्था को लेकर 32 कार्यविभाग काम कर रहा

लोकमंथन के संयोजक राजीव कमल बिंट्टू कार्यक्रम की सफलता को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Sep 2018 02:06 AM (IST) Updated:Thu, 27 Sep 2018 02:06 AM (IST)
लोकमंथन के लिए व्यवस्था को लेकर 32 कार्यविभाग काम कर रहा
लोकमंथन के लिए व्यवस्था को लेकर 32 कार्यविभाग काम कर रहा

जागरण संवाददाता, रांची : लोकमंथन के संयोजक राजीव कमल बिंट्टू कार्यक्रम की सफलता को लेकर पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। पिछले एक वर्ष से प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे नंद कुमार के साथ तैयारी में लगे हुए हैं। खेलगांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर दैनिक जागरण से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश के 1800 लोगों ने ऑनलाइन निबंधन कराया, जिसमें से राष्ट्र प्रथम की दृष्टि रखने वाले 1200 लोगों का चयन किया गया। ऐसे सभी लोगों के आने की अपेक्षा है। इस कार्यक्रम में पूरे देश का प्रतिनिधित्व होने जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 32 कार्यविभाग बनाए गए हैं। सभी के अलग-अलग प्रमुख हैं। उनकी भी टोली है। व्यवस्था को लेकर सभी प्रमुखों के साथ समय-समय पर बैठकें की जाती रही। टोली की अलग बैठकें होती रही। छोटी से छोटी बातों पर चिंता की जाती रही है। उन्होंने कहा कि सभी आगंतुकों के रहने, भोजन एवं यातायात की व्यवस्था की गई है। इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि सभी लोग झारखंड की अच्छी छवि लेकर यहां से जाएं। समाज में एक अच्छा संदेश जाए। पूरी व्यवस्था में 250 स्वयंसेवक लगे हुए हैं। बौद्धिक विमर्श एवं कर्मशीलों का साझा मंच - राजीव कमल ने कहा कि 27 सितंबर की शाम से 29 की रात्रि तक दो समूहों में चर्चा होगी। भारत का जन-गण एवं मन कहां रहता है एवं क्या सोचता है इस पर चर्चाएं होंगी। लोकसभा एवं राज्यसभा लोक का प्रतिनिधित्व है और दोनों के प्रमुखों को इसमें भाग लेने का आग्रह किया गया है। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू इसका इसका उद्घाटन करेंगे। 26 सितंबर बुधवार से ही लोगों का आना शुरू है। 27 सितंबर को उद्घाटन के बाद शाम में धर्मपाल, रविंद्र गुरु एवं अमृतलाल ने जो काम किए हैं उसे दिखाया जाएगा।

------------------

मुख्य कार्यक्रम को लेकर मंच बनाया गया

27 सितंबर से 30 तक चलने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम के बगल में बड़ा सा पंडाल का निर्माण किया गया है। उसी के बगल में भोजन की व्यवस्था है। सभी लोगों के रहने की व्यवस्था खेलगांव स्थित आवासीय परिसर, वीवीआइपी गेस्ट हाउस एवं होटल में किया गया है। जो लोग पहुंच गए हैं

आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले

प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे नंद कुमार

प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय सह संयोजक श्रीकांत काडदरे

रघुनंदन, सदानंद सप्रे

लोकमंथन 2016 के संयोजक दीपक शर्मा

क्षेत्रीय संगठन मंत्री रामाशीष सिंह सभी लोगों के लिए है प्रदर्शनी

लोकमंथन कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी भी लगाई गई है। यह सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुली हुई रहेगी। इसे कोई भी व्यक्ति देख सकते हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से भारत की लोक संस्कृति को दर्शाने का प्रयास किया गया है। उद्घाटन एवं समापन भी सभी लोगों के लिए है। इसमें आमंत्रण पत्र के माध्यम से प्रवेश है। चर्चा सत्र में जिन लोगों ने निबंधन कराया है वहीं भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम स्थल पर कई स्टॉल बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी