केंद्रीय सचिव हाजिर नहीं हुए तो होगी कार्रवाई

लोकायुक्त के यहां सुनवाई में नोटिस के बाद भी केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय के सचिव हाजिर नहीं हुए थे।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 26 May 2017 11:09 AM (IST) Updated:Fri, 26 May 2017 11:09 AM (IST)
केंद्रीय सचिव हाजिर नहीं हुए तो होगी कार्रवाई
केंद्रीय सचिव हाजिर नहीं हुए तो होगी कार्रवाई

प्रणव, रांची। झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय ने केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय के सचिव को अपनी अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है। इस मामले में लोकायुक्त कार्यालय से उन्हें 19 जून को हाजिर होने को कहा गया है। उपस्थित नहीं होने पर उनके खिलाफ झारखंड लोकायुक्त अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

इलेक्ट्रोस्टील कंपनी को लेकर डॉ. अजय कुमार दुबे बनाम राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, रांची के तत्कालीन सदस्य सचिव डॉ. महेंद्र महतो के मामले में केंद्रीय सचिव को नोटिस भेजा गया है। इस मामले में 23 मई को लोकायुक्त के यहां सुनवाई थी, लेकिन नोटिस के बाद भी केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय के सचिव हाजिर नहीं हुए थे।

इस मामले में राज्य प्रदूषण बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष एके पांडेय को भी 19 जून को हाजिर होने को कहा गया है। वे भी 23 मई को हाजिर नहीं हुए थे। लेकिन उन्होंने इस मामले में लोकायुक्त कार्यालय को सूचित किया था।

यह भी पढ़ेंः डुमरी बिहार स्टेशन पर नक्सली हमला, मालगाड़ी में आग लगाई

यह भी पढ़ेंः रांची में आजसू नेता रोशनलाल महतो की दिनदहाड़े हत्या

chat bot
आपका साथी