Jharkhand Lockdown: कई जगहों पर सघन चेकिंग, बेवजह घूमने वालों से वसूला जुर्माना; कई दुकानें सील

Jharkhand Lockdown झारखंड में लॉकडाउन के दूसरे चरण की शुरुआत के दूसरे दिन रांची की सड़कों पर पुलिस की सख्ती दिखी। 300 बजे के बाद सड़क पर नजर आने वालों को रोककर उनके निकलने का कारण पूछा गया। अनावश्यक नजर आने वालों से जुर्माना वसूला गया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 08:11 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 09:25 PM (IST)
Jharkhand Lockdown: कई जगहों पर सघन चेकिंग, बेवजह घूमने वालों से वसूला जुर्माना; कई दुकानें सील
Jharkhand Lockdown: झारखंड में लॉकडाउन के दौरान सड़क पर अनावश्यक नजर आने वालों से जुर्माना वसूला गया।

रांची, जासं। Jharkhand Lockdown झारखंड में लॉकडाउन के दूसरे चरण की शुरुआत के दूसरे दिन रांची की सड़कों पर पुलिस की सख्ती दिखी। 3:00 बजे के बाद सड़क पर नजर आने वालों को रोककर उनके निकलने का कारण पूछा गया। कारण से संतुष्ट होने पर ही पुलिस ने उन्हें जाने दिया, अनावश्यक नजर आने वालों से जुर्माना वसूला गया। शहर के अल्बर्ट एक्का चौक, कांटाटोली चौक, सुजाता चौक, बहुबाजार चौक, राजेंद्र चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, रातू रोड चौक, लालपुर चौक, करमटोली चौक आदि जगहों पर पुलिस की टीम तैनात रही।

हर आने जाने वाले वाहन चालकों की चेकिंग की गई। गाड़ी के कागजात के अलावा मास्क की चेकिंग की गई। यह भी देखा गया कि गाड़ी में दवाईयों की कालाबाजारी तो नहीं हो रही है। बेवजह सड़क पर घूमने और बिना मास्क के लगाए लोगों पर पुलिस जुर्माना भी किया। इस दौरान दो दर्जन से ज्यादा लोगों पर पुलिस जुर्माना लगाया। कुछ लोगों को एक घंटे तक सड़क किनारे ही बैठा कर रखा।

वहीं जिन इलाकों में दुकाने खुली हुई थीं, पुलिस की टीम वैसे दुकानों को जबरन बंद कराया। साथ ही हिदायत दी कि अगर दोबारा निर्धारित समय पर दुकानें बंद नहीं हुई तो सील कर दिया जाएगा। साथ ही जुर्माना भी किया जाएगा। इधर, ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि यह ट्रैफिक पुलिस के अभियान नियमित तौर पर जारी रहेगी। अनावश्यक सड़क पर नजर आने वालों से सभी तरह के कागजातों की जांच की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा। 

chat bot
आपका साथी