झारखंड हाई कोर्ट में लगाई गई विधिक सेवा व कला प्रदर्शनी, आम लोगों को दी गई कानून की जानकारी

Jharkhand High Court News प्रदर्शनी में झालसा की ओर से किए गए कार्यों बिरसा मुंडा जेल के उत्पाद यूनिसेफ चाइल्ड लाइन और कुछ एनजीओ की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है ताकि लोगों को उनके अधिकार और वर्तमान कानून की जानकारी मिल सके।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 12:20 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 03:05 PM (IST)
झारखंड हाई कोर्ट में लगाई गई विधिक सेवा व कला प्रदर्शनी, आम लोगों को दी गई कानून की जानकारी
Jharkhand High Court News रांची में विधिक सेवा प्रदर्शन लगाई गई है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड हाई कोर्ट के व्हाइट हाल में राज्यस्तरीय विधिक सेवा और कला प्रदर्शनी का उद्घाटन हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करना तथा उनको अपने अधिकारों के बारे में जानकारी देना है। साथ में जस्टिस डॉ. एसएन पाठक, जस्टिस एके चौधरी, जस्टिस एसके द्विवेदी, जस्टिस दीपक रौशन, जस्टिस अंबुज नाथ व अन्य मौजूद रहे।

इस प्रदर्शनी में झालसा की ओर से किए गए कार्यों, बिरसा मुंडा जेल के उत्पाद, यूनिसेफ, चाइल्ड लाइन और कुछ एनजीओ की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है, ताकि लोगों को उनके अधिकार और वर्तमान कानून की जानकारी मिल सके। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नालसा के निर्देश और डालसा की मदद से झालसा की ओर से पूरे राज्य में अखिल भारतीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान गांव-गांव के लोगों को सरकारी योजना के बारे में और उसका लाभ कैसे मिले, इसकी जानकारी दी जा रही है। बता दें कि इससे पहले रांची सिविल कोर्ट में भी इसी तरह की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस दौरान स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा, एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋतु कुमार, कोषाध्यक्ष धीरज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी