Laxman Giluwa passes away: भाजपा नेता लक्ष्‍मण गिलुवा का निधन, CM हेमंत, बाबूलाल ने जताया शोक

Laxman Giluwa passes away भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना एक बड़ा आदिवासी नेता खो दिया। पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा का निधन हो गया है। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के कई नेताओं ने गिलुवा के निधन पर गहरा शोक जताया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 07:27 AM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 02:24 AM (IST)
Laxman Giluwa passes away: भाजपा नेता लक्ष्‍मण गिलुवा का निधन, CM हेमंत, बाबूलाल ने जताया शोक
Laxman Giluwa passes away: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा का आज निधन हो गया।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Laxman Giluwa passes away भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना एक बड़ा आदिवासी नेता खो दिया। पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा का गुरुवार को निधन हो गया। रात 2 बजकर 10 मिनट पर उन्‍होंने जमशेदपुर के टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में अंतिम सांसें लीं। वे कोरोना संक्रमित थे। उनका इलाज चल रहा था। गिलुवा के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश और बन्‍ना गुप्‍ता समेत झारखंड कई नेताओं ने गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है।

विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे लक्ष्मण गिलुवा - राज्यपाल

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा के निधन पर गहरा दुख व शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि गिलुवा विनम्र स्वभाव के मृदुभाषी व्यक्ति थे। वे जनहित से जुड़े कई मुद्दों को निरंतर रखते थे। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने ईश्वर से उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

सरल स्वभाव के व्यक्ति थे गिलुवा - मुख्‍यमंत्री

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिलुवा के निधन पर शोक जताया है। सीएम हेमंत ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- पूर्व सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय लक्ष्मण गिलुवा जी के निधन की सूचना से अत्यंत मर्माहत हूं। वह एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। झारखंड की राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

पूर्व सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय लक्ष्मण गिलुवा जी के निधन की सूचना से अत्यंत मर्माहत हूँ। वह एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। झारखण्ड की राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी।

परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 29, 2021

भाजपा, झारखंड के नेताओं ने गिलुवा के निधन पर गहरा शोक जताया है। बीजेपी विधायक दल के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्विटर संदेश में लक्ष्‍मण गिलुवा के निधन पर गहरा शोक जताते हुए लिखा- पूर्व सांसद व झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्षमण गिलुआ जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इनका यूं चला जाना पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को साहस प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि, ॐ शांति।

पूर्व सांसद व @BJP4Jharkhand के पूर्व अध्यक्ष श्री लक्षमण गिलुआ जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

इनका यूँ चला जाना पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को साहस प्रदान करें।

विनम्र श्रद्धांजलि

ॐ शांति। pic.twitter.com/5xvDlMMUP6

— Babulal Marandi (@yourBabulal) April 29, 2021

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष, राज्‍यसभा सदस्‍य दीपक प्रकाश ने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में लिखा- भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद, सरल व्यक्तित्व आदरणीय लक्ष्मण गिलुआ जी के निधन से मर्माहत हूं। यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भाजपा झारखण्ड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व सांसद,सरल व्यक्तित्व आदरणीय श्री लक्ष्मण गिलुआ जी के निधन से मर्माहत हूँ,यह पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है.

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोकाकुल परिजनो और समर्थकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.— Deepak Prakash (@dprakashbjp) April 29, 2021

लक्ष्‍मण गिलुवा बीते दिन कोरोना वायरस से सं‍क्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्‍हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गिलुवा झारखंड के सिंहभूम से भाजपा के सांसद रह चुके हैं। उन्‍होंने झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष के रूप में कई साल तक कमान संभाली। उन्‍होंने पार्टी को राज्‍य के आदिवासी इलाकों में खास मजबूती दी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि लक्ष्‍मण गिलुवा की मौत पार्टी, प्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

पूर्व सांसद व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मण गिलुवा जी के निधन की सूचना से मन दुखी हैं, वे मेरे अभिभावक तुल्य थे, जनहित के मामलों में उनकी सक्रियता अतुलनीय थी, आज झारखंड ने एक कुशल राजनीतिक खोया हैं जिसकी कमी सदैव खलेगी।विनम्र श्रद्धांजलि लक्ष्मण दा 🙏— Banna Gupta (@BannaGupta76) April 29, 2021

झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- पूर्व सांसद व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मण गिलुवा जी के निधन की सूचना से मन दुखी है। वे मेरे अभिभावक तुल्य थे, जनहित के मामलों में उनकी सक्रियता अतुलनीय थी। आज झारखंड ने एक कुशल राजनीतिक खोया है। जिसकी कमी सदैव खलेगी। विनम्र श्रद्धांजलि लक्ष्मण दा।

पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा जी के निधन की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है. वह एक सरल स्वभाव व मिलनसार व्यक्ति थे. उनकी कमी हमेशा खलेगी.

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार-जनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।— Rabindranath Mahato (@Rabindranathji) April 29, 2021

झारखंड विधानसभा के अध्‍यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने लक्ष्‍मण गिलुवा के निधन पर गहरा शोक जताते हुए ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा जी के निधन की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। वह एक सरल स्वभाव व मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार-जनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

पूर्व सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा जी के निधन की खबर से मर्माहत हूँ।

भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।#ॐ_शांति— Badal (बादल) (@Badal_Patralekh) April 29, 2021

झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने लक्ष्‍मण गिलुवा के निधन पर शोक जताया है। उन्‍होंने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- पूर्व सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा जी के निधन की खबर से मर्माहत हूं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। ॐ_शांति।

chat bot
आपका साथी