लालू का क्रिएटिनिन लेबल नहीं हो रहा कम, ब्लड शुगर भी बढ़ा

क्रिएटिनिन को किडनी का मार्कर माना जाता है। इसके बढ़ने का मतलब है कि किडनी का फंक्शन एकदम दुरुस्त नहीं है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 23 Mar 2018 08:14 PM (IST) Updated:Fri, 23 Mar 2018 08:14 PM (IST)
लालू का क्रिएटिनिन लेबल नहीं हो रहा कम, ब्लड शुगर भी बढ़ा
लालू का क्रिएटिनिन लेबल नहीं हो रहा कम, ब्लड शुगर भी बढ़ा

जागरण संवाददाता, रांची। रिम्स में इलाजरत चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का क्रिएटिनिन अब भी बढ़ा हुआ है। गुरुवार को जांच कराई गई थी। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक, उनका क्रिएटिनिन 1.8 हो गया है। शुरुआती दौर में उनका क्रिएटिनिन 1.5 था। फिर 1.6 एवं अब 1.8 पर पहुंच गया है। क्रिएटिनिन को किडनी का मार्कर माना जाता है। इसके बढ़ने का मतलब है कि किडनी का फंक्शन एकदम दुरुस्त नहीं है। ब्लड शुगर भी बढ़ा हुआ है। नाश्ता के बाद उनका ब्लड शुगर 280 था। मेडिसीन विभाग के डॉ. उमेश प्रसाद की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

शुक्रवार को डॉ. उमेश ने बताया कि शुगर कंट्रोल करने के लिए दवा बढ़ाई गई है। बीपी सामान्य है। कल पुन: उनकी जांच कराई जाएगी। विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। वे कार्डियो विभाग के केबिन नंबर तीन में रहकर इलाज करा रहे हैं। उनकी सुरक्षा के बड़ी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है। लालू प्रसाद कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हैं। इसलिए रिम्स का मेडिकल बोर्ड ने जांच एवं इलाज के लिए उन्हें एम्स या उच्चस्तरीय संस्थान भेजने की अनुशंसा बुधवार को ही कर दी है।

लालू प्रसाद शनिवार को रिम्स में भर्ती हुए थे। उन्हें पेरी एनल एब्सेस (पिसूला) के इलाज के लिए यहां भर्ती किया गया था। दर्द एवं बुखार भी था। डॉ. सरावगी ने बताया कि उनका जख्म ठीक हो रहा है। एंटिबायोटिक्स अभी चल रहा है।

chat bot
आपका साथी