जांच रिपोर्ट समय पर नहीं दिखाया, तो महिला डॉक्टर ने मरीज से की हाथापाई

महिला डॉक्टर को समय पर जांच रिपोर्ट नहीं मिला, जिस कारण महिला डॉक्टर ने मरीज पर हाथ छोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 02:03 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 02:03 PM (IST)
जांच रिपोर्ट समय पर नहीं दिखाया, तो महिला डॉक्टर ने मरीज से की हाथापाई
जांच रिपोर्ट समय पर नहीं दिखाया, तो महिला डॉक्टर ने मरीज से की हाथापाई

जागरण संवाददाता, रांची : रिम्स में इलाजरत महिला मरीज निर्मला मिश्रा पति राजू मिश्रा के साथ महिला डॉक्टर ने हाथापाई की। घटना शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे की है। महिला डॉक्टर ने मरीज निर्मला मिश्रा को दो-तीन थप्पड़ भी मारी है। महिला डॉक्टर को समय पर जांच रिपोर्ट नहीं मिला, जिस कारण महिला डॉक्टर ने मरीज पर हाथ छोड़ दिया।

यह कहना है महिला मरीज निर्मला के पति राजू मिश्रा का। निर्मला टाटीसिल्वे क्षेत्र की रहने वाली है। 22 जून की शाम में राजू ने पत्नी निर्मला को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया था। हालांकि, इस मामले में महिला निर्मला के पति की ओर से कोई शिकायत रिम्स प्रबंधन को नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को रिम्स प्रबंधन के वरीय अधिकारी के आने पर सूचना देगें।

लेबर रूम से महिला जेनरल वार्ड में किया शिफ्ट :

राजू मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन होने के चौबीस घंटे भी नहीं बिता और लेबर रूम से महिला जेनरल वार्ड में मरीज को शिफ्ट कर दिया गया। मरीज की स्थिति फिलहाल सही नहीं हुई है। जिससे वार्ड को शिफ्ट किया जा सकें। इसके बावजूद डॉक्टरों की मनमानी है, जिस कारण मरीज को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

रिपोर्ट न देने पर भड़क गई महिला डॉक्टर :

राजू मिश्रा ने कहा कि मरीज निर्मला मिश्रा की ऑपरेशन को लेकर जांच हुई थी। जांच की रिपोर्ट महिला डॉक्टर ने मांगा। रिपोर्ट समय पर नहीं मिलने के कारण डॉक्टर को नहीं दिखा पाया। इस कारण महिला डॉक्टर भड़क गई। महिला डॉक्टर ने मरीज को थप्पड़ मारा और वार्ड से निकाल देने की धमकी दी। इलाज होने के कारण बेबस हो गए और महिला डॉक्टर को कोई जवाब नहीं दिया।

chat bot
आपका साथी