Coronavirus Update: 9 दिन के नवजात ने महज 96 घंटे में दी कोरोना काे मात, जन्‍म के 4 दिन बाद हुई थी संक्रमण की पुष्टि

Koderma Coronavirus News. कोडरमा की 22 वर्षीया महिला ने 9 दिन पहले बच्‍चे को जन्‍म दिया था। चार दिन बाद जांच में बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 09:25 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 09:25 AM (IST)
Coronavirus Update: 9 दिन के नवजात ने महज 96 घंटे में दी कोरोना काे मात, जन्‍म के 4 दिन बाद हुई थी संक्रमण की पुष्टि
Coronavirus Update: 9 दिन के नवजात ने महज 96 घंटे में दी कोरोना काे मात, जन्‍म के 4 दिन बाद हुई थी संक्रमण की पुष्टि

रांची, जासं। Koderma Coronavirus News कोरोना के बढ़ते कहर के बीच एक नवजात भी कोरोना से संक्रमित हो गया था। जन्म के महज चार दिनों बाद हुई जांच में नवजात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स के कोविड वार्ड में रेफर किया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के महज 96 घंटे बाद ही नवजात ने कोरोना को मात दे दी और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वापस अपने घर लौट गया।

दरअसल, 9 दिन पहले कोडरमा की 22 वर्षीय महिला ने एक बच्चा को जन्म दिया। जन्म के महज 4 दिन बाद ही उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। बच्चा बीमार और उसकी स्थिति गंभीर थी। जिस वजह से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स के कोविड वार्ड में उसे आइसीयू में रखा गया था। महज तीन दिन इलाज के बाद जब चौथे दिन उसके सैंपल की जांच की गई तो रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इसके बाद उसे रिम्स से छुट्टी दे दी गई और उसकी नानी उसे लेकर कोडरमा लौट गई है।

नानी ने बच्चे का नाम रख दिया अनमोल

रिम्स से डिस्चार्ज के बाद नवजात काफी देर अपनी नानी की गोद में खेलता रहा। उसकी नानी सीमा देवी ने कहा कि पूरे परिवार में दुखों का पहाड़ तो उस दिन टूटा, जब बच्चे में संक्रमण का पता चला। उन्होंने बताया कि बच्चे की मां भी बीमार है और अस्पताल में भर्ती है। जैसे ही बच्चे को डिस्चार्ज किया गया, सबसे पहले उसकी नानी ने उसका नाम अनमोल रख दिया। सीमा देवी ने रिम्स प्रबंधन और यहां के चिकित्सकों व नर्सो की मेहनत की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

मां अब भी संक्रमित, रांची के ही निजी अस्पताल में भर्ती

इधर, बच्चे ने तो 4 दिनों में कोरोना को मात दे दी, जबकि उसकी मां अब भी संक्रमित है। तिलैया में प्रसव के दौरान ही उसकी मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। स्थिति गंभीर होने की वजह से उसे भी रांची रेफर कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी