राज्य में नए डीजीपी की खोज, रेस मे केएन चौबे व नीरज सिन्हा

राज्य के नए पुलिस महानिदेशक की खोज शुरू हो गई है। इस महत्वपूर्ण पद की रेस में सीमा सुरक्षा बल के डीजी कमल नयन चौबे व एसीबी झारखंड के डीजी नीरज सिन्हा के नाम शामिल हैं।

By Edited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 04:00 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 05:36 PM (IST)
राज्य में नए डीजीपी की खोज, रेस मे केएन चौबे व नीरज सिन्हा
राज्य में नए डीजीपी की खोज, रेस मे केएन चौबे व नीरज सिन्हा

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य के नए पुलिस महानिदेशक की खोज शुरू हो गई है। इस महत्वपूर्ण पद की रेस में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीजी कमल नयन चौबे व एसीबी झारखंड के डीजी नीरज सिन्हा के नाम शामिल हैं। चर्चा है कि सबसे ज्यादा संभावना एसीबी झारखंड के डीजी नीरज सिन्हा के डीजीपी बनने की है, क्योंकि सीमा सुरक्षा बल डीजी कमल नयन चौबे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने को अब तक तैयार नहीं हैं। वर्तमान डीजीपी डीके पांडेय 30 मई को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

चर्चा है कि सरकार इन्हीं दो नामों (केएन चौबे व नीरज सिन्हा) को यूपीएससी को भेजने की तैयारी में है। यूपीएससी की अनुशंसा के बाद ही डीजीपी पद पर चयन होता है। आइपीएस कमल नयन चौबे 1986 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। उनकी छवि बेदाग रही है। उनकी गिनती बेहतर व कड़क अफसर के रूप में होती है। वहीं, आइपीएस नीरज सिन्हा 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। उनका करियर भी बेदाग रहा है।

गौरतलब है कि 1985 बैच के आइपीएस अधिकारी डीके पांडेय वर्तमान में झारखंड के डीजीपी हैं। उनके बाद झारखंड कैडर के दो आइपीएस सीनियर हैं, जिनमें अग्निशमन सह गृह रक्षा वाहिनी के डीजी बीबी प्रधान (1985 बैच) व वीएच देशमुख (1986 बैच) शामिल हैं। हालांकि, बीबी प्रधान भी अप्रैल में ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं और देशमुख के नाम पर सरकार सहमत नहीं है। वर्तमान में डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू (1987 बैच) भी सीनियर आइपीएस अधिकारी हैं, लेकिन डीजीपी पद के लिए उनके नाम की अभी चर्चा नहीं है।

chat bot
आपका साथी