रांची के मुकेश द्वारा निर्देशित फिल्म खुन्नस झारखंड में फरवरी में होगी रिलीज

Jharkhand. राजधानी के कांके रोड में पले बढ़े मुकेश राज सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म खुन्नस झारखंड में बाद में दिखाई जाएगी।

By Edited By: Publish:Thu, 09 Jan 2020 03:20 AM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 03:20 AM (IST)
रांची के मुकेश द्वारा निर्देशित फिल्म खुन्नस झारखंड में फरवरी में होगी रिलीज
रांची के मुकेश द्वारा निर्देशित फिल्म खुन्नस झारखंड में फरवरी में होगी रिलीज

रांची, जासं। राजधानी के कांके रोड में पले बढ़े मुकेश राज सिंह के निर्देशन व लेखन में बनी पहली हिंदी फिल्म खुन्नस जल्द सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगा। आर्यन सिने एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म को 17 जनवरी को महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में रिलीज किया जाएगा। झारखंड सहित अन्य हिंदी भाषी क्षेत्र में फरवरी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की अधिकतर शूटिंग हजारीबाग में हुई है। फिल्म के निर्माता प्रिया कुमारी हैं जो हजारीबाग की रहने वाली है।

इसके अलावा कई महत्वपूर्ण किरदार झारखंडी कलाकार निभा रहे हैं। हीरो की भूमिका हजारीबाग के नरेश कुमार और रामगढ़ के देवा निभा रहे हैं। नायिका की भूमिका बरेली की मेघा सक्सेना निभा रही है। जबकि मुकेश राज सिंह खलनायक की भूमिका में हैं। वे एक बाहुबली विधायक की भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्म में एक आयटम सांग सहित पांच गाना रखा गया है।

मुकेश राज सिंह के अनुसार फिल्म युवावर्ग को केंद्रित कर बनायी गई है। पटना के कालीदास रंगालय में सीखी अभिनय की बारीकियां विशेष बातचीत में मुकेश राज सिंह ने ऑर्केस्ट्रा में गाना गाने से बॉलीवुड पहुंचने तक की कहानी बतायी। मुकेश मूलत: पटना के रहने वाले हैं। उनके पिता मधुसूदन प्रसाद सिंह खाद्य आपूर्ति विभाग रांची में कार्यरत थे। इस कारण मुकेश का बचपन रांची में ही बीता। उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक था। छठी में पढ़ने के दौरान बुल्लू एंड पापा आर्केस्ट्रा में गाना गाया करता था।

स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए पटना चले गए। वहां बीएन कॉलेज में दाखिला लिया। पढाई के साथ कालीदास रंगालय में थियेटर करने लगे। करीब चार साल तक थियेटर करने के बाद 1996 में मुंबई रवाना हुए। मुकेश इश्किया, डेढ़ इश्किया, जस्टिस चौधरी, आर राजकुमार, देहरादून डायरी, घायल, दबंग, इंसाफ द जस्टिस सहित दो दर्जन से उपर हिंदी फिल्म में अभिनय किया। चार-पांच तमिल फिल्म के अलावा बड़े सितारों के साथ ऐड फिल्म भी कर रहे हैं। आखिरी चेतावनी फिल्म में अमिताभ के डुप्लिकेट में विजय सक्सेना की भूमिका निभायी थी।

chat bot
आपका साथी