ठंड के मौसम में बचाकर रखें अपना दिल

रांची : लोगों का मानना है कि ठंड का मौसम सबसे बेहतरीन मौसम है। इस मौसम में लोगों का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Nov 2018 01:04 PM (IST) Updated:Fri, 30 Nov 2018 01:04 PM (IST)
ठंड के मौसम में बचाकर रखें अपना दिल
ठंड के मौसम में बचाकर रखें अपना दिल

रांची : लोगों का मानना है कि ठंड का मौसम सबसे बेहतरीन मौसम है। इस मौसम में लोगों को काम कम और रजाई ज्यादा भाती है। लोगों को इस बढ़ती ठंड के मौसम में ठंड से बचने की सलाह दी जाती है। रिम्स में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रोजाना करीब 250 से 300 मरीज ठंड की बीमारी से ग्रसित होकर रिम्स ओपीडी में परामर्श के लिए आ रहे है। परामर्श के आधार पर अगर मरीज की हालत ज्यादा खराब है तो उसे मेडिसीन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने से रिम्स की नर्सों पर ज्यादा दबाव बन रहा है।

इस साल शुरुआती ठंड ही लोगों को हिलाने में लग गई है। नवंबर महीने से ही ठंड अत्याधिक बढ़ी हुई है। लोग एक ओर ठंड से बचाव में लगे है तो दूसरी ओर थोड़ी लापरवाही के कारण लोग दिल की बीमारी के शिकार हो रहे है। सर्द हवाओं के साथ बढ़ी ठंड बच्चों और बुजुर्गों के लिए जहा परेशानी का सबब बन गई है, वहीं दिल और सास के मरीजों पर भी सर्दी कहर बनकर टूट रही है। अस्पतालों में जहा बच्चा वार्ड फुल हैं, वहीं ओपीडी में भी 80 प्रतिशत मरीज दिल और सास के मरीज पहुंच रहे हैं। विंटर सीजन में डायरिया का खतरा बढ़ा

गिरते-बढ़ते तापमान की वजह से बच्चों में विंटर डायरिया का खतरा काफी बढ़ गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि 70 प्रतिशत मरीज कोल्ड डायरिया, फीवर, सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। यह रोग शरीर में रोटा वायरस के पनपने से फैलता है। इस बीमारी से जीरो से 1 साल तक के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, हालाकि 5 साल तक के बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इन विभागों में पहुंच रहे अधिक मरीज

रिम्स के बच्चा रोग विभाग, मेडिसिन विभाग, हड्डी रोग विभाग में सबसे अधिक मरीज पहुंच रहे है। ओपीडी के अन्य विभागों में भी मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखा जा रहा है। बच्चा रोग विभाग में सर्दी, खासी, बुखार से पीड़ित बच्चों को लेकर अभिभावक आ रहे हैं। हड्डी रोग विभाग में ठंड के कारण हड्डी के जोड़ में दर्द बढ़ने की शिकायत के मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। ओपीडी में भी सर्दी-खासी, बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द, ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित मरीजों का आना जाना लगा ही हुआ है। उल्टी, दस्त की शिकायत के भी मरीज बढ़े हैं।

ठंड के मौसम को सबसे हेल्दी मौसम कहा गया है। इस मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े का प्रयोग करें, भोजन समय से करें, बाहरी फास्ट फूड से परहेज करें। ठंड के समय घर से बाहर कम निकलें, अगर निकलें भी तो शरीर को पूरी तरह से ढक कर निकले। पानी गर्म करके पीयें, कोल्डड्रिंक या अन्य किसी प्रकार का ठंडा न पीकं। इस मौसम में चमड़ा सख्त हो जाता है, समय-समय में चमड़े में कोल्ड क्रीम लगाते रहे। इस मौसम में दिल के मरीजों की संख्या ज्यादा होती है। दिल के मरीज महीने में दो से तीन बार ब्लडप्रेशर की जांच कराते रहें। ज्यादा ठंड के समय में मॉर्निग वॉक के लिए न निकलें। मरीज अपने सेहत का विशेष ख्याल रखें।

- डॉ जेके मित्रा

चिकित्सक, मेडिसीन रिम्स।

chat bot
आपका साथी