Indian Railway Ranchi Division: कनरवा, टाटी और परबतोनिया रेलवे स्टेशनों को दिया जा रहा बड़ा स्वरूप, बढ़ेगी यात्री सुविधाएं

Indian Railway Ranchi Division रांची रेल मंडल अंतर्गत छोटे स्टेशनों को विस्तार और विकसित किया जा रहा है। इस ओर रांची रेल मंडल के तीन स्टेशन के भवनों को बड़ा स्वरूप दिया जा रहा है। इन तीनों में कनरवा टाटी और परबतोनिया स्टेशन शामिल हैं।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 10:53 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 10:53 PM (IST)
Indian Railway Ranchi Division: कनरवा, टाटी और परबतोनिया रेलवे स्टेशनों को दिया जा रहा बड़ा स्वरूप, बढ़ेगी यात्री सुविधाएं
रांची रेल मंडल अंतर्गत छोटे स्टेशनों को विस्तार किया जा रहा है।

रांची, जासं। रांची रेल मंडल अंतर्गत छोटे स्टेशनों को विस्तार और विकसित किया जा रहा है। इस ओर रांची रेल मंडल के तीन स्टेशन के भवनों को बड़ा स्वरूप दिया जा रहा है। इन तीनों में कनरवा, टाटी और परबतोनिया स्टेशन शामिल हैं। इनका निर्माण कार्य 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके निर्माण कार्य से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। कई यात्री सुविधाओं को शुरू किया जाएगा। इस संबंध में रेलवे के अधिकारी ने बताया कि हटिया-बंडामुंडा लाइन में कनरवा, टाटी और परबतोनिया स्टेशन का निर्माण कार्य आखिरी चरण में है।

उल्लेखनीय है कुछ दिनों पहले डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने हटिया-बंडामुंडा सेक्शन का जायजा लिया था। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया था कि स्टेशनों के भवन को विस्तार किया जाए। बिङ्क्षल्डग में स्टेशन मास्टर के कक्षा से सीधे प्लेटफॉर्म दिखे इसकी व्यवस्था होनी चाहिए ताकि फिजिकली भी ट्रेनों के आवागमन का जायजा ले सके।

स्टेशन पर अब तक कई सुविधाओं का अभाव था। लेकिन अब भवनों के निर्माण कार्य से शौचालय, दो टिकट काउंटर, फूट ओवरब्रिज, प्लेटफॉर्म, शेड, प्लेटफॉर्म का लेबल बढ़ाना, लेब ऊपर करने, स्टेशन पर यात्रियों को बैठने के लिए कुर्सियां के अलावा पीने का पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल के लिए चार्जिंग प्वाइंट, पंखा सहित अन्य सुविधाएं दी जाएगी। बताया जा रहा है कि हटिया-बंडामुंडा रेल लाइन में दोहरीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। इसके तहत कुल 14 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इस लाइन के बनने से रांची-मुंबई सहित अन्य राज्यों के लिए ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

chat bot
आपका साथी