पूर्व मंत्री राजा पीटर व नक्सली कुंदन पाहन की हिरासत अवधि 22 तक बढ़ी

रांची : तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्या के मामले की सुनवाई शुक्रवार को प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Dec 2017 02:59 AM (IST) Updated:Sat, 09 Dec 2017 02:59 AM (IST)
पूर्व मंत्री राजा पीटर व नक्सली कुंदन पाहन की  हिरासत अवधि 22 तक बढ़ी
पूर्व मंत्री राजा पीटर व नक्सली कुंदन पाहन की हिरासत अवधि 22 तक बढ़ी

रांची : तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्या के मामले की सुनवाई शुक्रवार को प्रधान न्यायायुक्त सह एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत में हुई। अदालत ने पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर व कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन सहित अन्य आरोपियों की हिरासत अवधि 22 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है। इसके पूर्व आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था।

अदालत में सुनवाई के दौरान पीटर के अधिवक्ता ने राजा पीटर का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी। लिखित आवेदन देकर अदालत को बताया कि वे पीटर से मिलने जेल गए थे। पीटर का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है और साथ ही हृृदय से संबंधित बीमारी भी है। उन्हें रिम्स में भर्ती कर बेहतर इलाज की अनुमति दी जाए। अदालत ने जेल चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज की अनुमति दी है। साथ ही अदालत ने इलाज के बाद संबंधित डॉक्टर की जांच रिपोर्ट जेल अधीक्षक से मांग की है। पूर्व में राजा पीटर की पत्नी ने भी छह दिसंबर 2017 को जेल अधीक्षक के नाम आवेदन देकर इलाज कराने की मांग की थी।

गौरतलब है कि विधायक की हत्या नौ जुलाई 2008 को हुई थी। हत्या मामले की जांच एनआइए की टीम कर रही है। इस मामले में पूर्व मंत्री राजा पीटर, कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन सहित बलराम साहू उर्फ डेविड, विधायक रमेश सिंह मुंडा के तत्कालीन अंगरक्षक शेष नाथ सिंह जेल में बंद हैं और न्यायालय में ट्रायल फेस कर रहे हैं।

---

chat bot
आपका साथी