JPSC AE Exam 2021: सहायक अभियंता परीक्षा में 16856 आवेदन रद, देखें jpsc.gov.in

JPSC Recruitment 2021 झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा नगर विकास विभाग में सहायक अभियंताओं (सिविल मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) की होनेवाली नियुक्ति परीक्षा के लिए भरे गए ऑनलाइन आवेदन में 16856 आवेदन विभिन्न कारणों से रद कर दिए गए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 09:00 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 12:02 PM (IST)
JPSC AE Exam 2021: सहायक अभियंता परीक्षा में 16856 आवेदन रद, देखें jpsc.gov.in
JPSC Recruitment 2021: सहायक अभियंता नियुक्ति परीक्षा में 16,856 आवेदन रद कर दिए गए हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। JPSC Recruitment 2021 झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा नगर विकास विभाग में सहायक अभियंताओं (सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) की होनेवाली नियुक्ति परीक्षा के लिए भरे गए ऑनलाइन आवेदन में 16,856 आवेदन विभिन्न कारणों से रद कर दिए गए हैं। वहीं, इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 7,785 अभ्यर्थियों के आवेदन सही पाए गए हैं। आयोग ने रद एवं स्वीकृत आवेदनों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि यह परीक्षा नौ से 11 अप्रैल तक रांची के विभिन्न केंद्रों पर होगी। पहले दिन यह परीक्षा एक पाली तथा दूसरे व तीसरे दिन दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो रहे पशु चिकित्सक

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होनेवाली पशु चिकित्सक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने से कई पशु चिकित्सक वंचित हो रहे हैं। आवश्यक योग्यता रखने के बावजूद इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ये आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, आयोग ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा की गणना एक अगस्त 2017 से करने का निर्णय लिया है। इस कारण पशु चिकित्सक की डिग्री रखनेवाले इस अवधि तक 22 वर्ष से कम आयु होने के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इनका कहना है कि प्रतियोगिता परीक्षाओं में न्यूनतम आयु सीमा की गणना विज्ञापन जारी होने की तिथि से की जाती है। हाल ही में जेपीएससी की ही संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में न्यूनतम आयु सीमा की गणना विज्ञापन जारी होने के वर्ष से की गई थी।

जमशेदपुर महिला कॉलेज को शीघ्र विश्वविद्यालय के रूप में शुरु करने की मांग

जमशेदपुर महिला काॅलेज की छात्राओं ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर कॉलेज को शीघ्र महाविद्यालय के रूप में शुरू करने की मांग की। राज्यपाल ने इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश देने का आश्वासन दिया। बता दें के राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत इस कॉलेज को विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड करने की स्वीकृति मिली है। इधर, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर बोकारो में रैयतों की ज़मीन का कागजात सही तरीके से सौंपे जाने हेतु पहल करने का आग्रह किया।

पुस्तक का किया विमोचन

राज्यपाल ने शनिवार को राजभवन में विजय कुमार महतो द्वारा लिखित पुस्तक उरांव लोक गीतों में नारी का चित्रण का विमाेचन किया। इस मौके पर विधायक लंबोदर महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी