जेओए चुनाव पर जवाब देने को आरके आनंद ने अदालत से मांगा समय

रांची : रांची सिविल कोर्ट में झारखंड ओलंपिक संघ (जेओए) के चुनाव को चुनौती देने वाली एसएम हा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Nov 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 19 Nov 2017 03:00 AM (IST)
जेओए चुनाव पर जवाब देने को आरके आनंद ने अदालत से मांगा समय
जेओए चुनाव पर जवाब देने को आरके आनंद ने अदालत से मांगा समय

रांची : रांची सिविल कोर्ट में झारखंड ओलंपिक संघ (जेओए) के चुनाव को चुनौती देने वाली एसएम हाशमी की याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने संघ को नोटिस जारी कर पूछा कि क्या एसएम हाशमी के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस मामले में संघ के अध्यक्ष आरके आनंद व मधुकांत पाठक सहित अन्य ने अपना जवाब देने के लिए समय की मांग की। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सोमवार तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी।

झारखंड ओलंपिक संघ के पदाधिकारी रहे एसएम हाशमी ने मई में हुए संघ के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसे कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में आरोप लगाया है कि संघ के किसी पद के लिए चुनाव लड़ने की उम्र सीमा 70 साल है लेकिन अध्यक्ष आरके आनंद की उम्र 74 साल है। वहीं, इस राज्य का व्यक्ति ही संघ का चुनाव लड़ सकता है। जबकि आरके आनंद दिल्ली के रहने वाले हैं। याचिका में कहा गया है कि मई में हुए चुनाव को लेकर मतदाता सूची में गड़बड़ी सहित कई शिकायत की गई थी। जिस पर भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) के अध्यक्ष ने कहा था कि इस मामले में चर्चा करने के बाद ही चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा। लेकिन आइओए के सचिव ने बिना अध्यक्ष से चर्चा किए ही रिजल्ट घोषित कर दिया।

---

chat bot
आपका साथी