Jharkhand Weather Update: झारखंड में न्यूनतम तापमान में गिरावट, 12 दिसंबर से छाएंगे बादल

Jharkhand Weather Update 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। 1.3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान नीचे आ सकता है। पहले से बीमार चल रहे लोग सुबह और शाम के वक्त घर से निकलने से परहेज करें।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 09 Dec 2020 08:30 AM (IST) Updated:Wed, 09 Dec 2020 08:30 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में न्यूनतम तापमान में गिरावट, 12 दिसंबर से छाएंगे बादल
रांची सहित अन्‍य इलाकों में मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में ठंड और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान फिर ऊपर की ओर आ सकता है। आगामी 12 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। अगले 72 घंटे तक आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

मौसम में हो रहा बदलाव

राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 61 फ़ीसद तथा न्यूनतम 45 फ़ीसद रिकॉर्ड की गई। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह कमोबेश यथावत रह सकता है।

लगातार ऊपर नीचे हो रहा तापमान, सेहत का रखें खास ख्याल

मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। तापमान ऊपर-नीचे हो रहा है। चिकित्सकों की सलाह है कि ऐसे समय में अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। पहले से बीमार चल रहे लोग सुबह और शाम के वक्त घर से निकलने से परहेज करें। इसके अलावा सभी लोग गर्म कपड़े पहन कर ही बाहर निकले। डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि ऐसे मौसम में बच्चों और वृद्ध लोगों का खास ख्याल रखा जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी