झारखंड में जनवरी माह में रहा सबसे कम तापमान, 23 से बारिश होने की संभावना : मौसम विभाग

Jharkhand Weather Update एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) उत्तराखंड (Uttarakhand) आदि पहाड़ी इलाकों में बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) की आशंका जताई गई है। 23 से बारिश होने की संभावना है।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 07:13 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 07:14 AM (IST)
झारखंड में जनवरी माह में रहा सबसे कम तापमान, 23 से बारिश होने की संभावना : मौसम विभाग
Jharkhand Weather Update : झारखंड में जनवरी माह में रहा सबसे कम तापमान, 23 से बारिश होने की संभावना

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand Weather Update : एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand) आदि पहाड़ी इलाकों में बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) की आशंका जताई गई है। इसका असर झारखंड (Jharkhand) में भी देखने को मिलेगा। रांची के मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, 22 जनवरी से रांची (Ranchi) सहित झारखंड के अन्य इलाकों में बादल छाने लगेंगे। 23 से बारिश होने की संभावना है। 26 जनवरी को बारिश के आसार हैं या नहीं, इस बार में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

अभी पड़ रही सिहराने वाली ठंड

इधर, सुबह-शाम सिहराने वाली ठंड, लेकिन दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को राहत मिली है। पिछले कई दिनों से बादल छाने और बारिश होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। अब मौसम साफ होने पर लोग धूप का आनंद ले रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले 3.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले तीन-चार दिनों में तापमान में और कमी आने की संभावना जताई गई है।

गले तीन से चार दिनों तक देखने को मिल सकता है हल्का कोहरा

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के कई इलाकों रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद , जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

अभी सुबह-शाम सिहराने वाली ठंड पड़ेगी। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा। वहीं कोहरे और धुंध में भी कमी आई है। अगले तीन से चार दिनों तक हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

जनवरी में एक डिग्री सेल्सियस तक गया है तापमान

जनवरी में सबसे कम तापमान का रिकार्ड 1 डिग्री सेल्सियस का रहा है। 4 जनवरी 1991 को रांची में जनवरी माह का आलटाइम रिकार्ड न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

सामान्य रूप से इस माह में न्यूतनम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है।

पिछले 10 साल में जनवरी माह का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) वर्ष न्यूनतम तापमान (जनवरी माह में तिथि) 2021 6.3 (16) 2020 5.8 (25) 2019 6.0 (16) 2018 5.6 (18) 2017 5.1 (15) 2016 5.5 (25) 2015 5.6 (19) 2014 5.4 (4) 2013 5.0 (9) 2012 4.7 (14)

chat bot
आपका साथी