Jharkhand Weather Update: झारखंड में उत्तरी हवाओं के कारण रहेगी एक-दो दिन ठंड, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Jharkhand Weather Update सर्द हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। राज्यभर में खूंटी का तपमान सबसे कम दर्ज किया गया।

By verendra RawatEdited By: Publish:Sat, 04 Feb 2023 08:08 AM (IST) Updated:Sat, 04 Feb 2023 08:15 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में उत्तरी हवाओं के कारण रहेगी एक-दो दिन ठंड, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
झारखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड (फाइल फोटो)

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड में एक बार फिर तापमान गिरने से ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानी के अनुसार प्रदेश में एक-दो दिन मौसम ठंडा रहेगा। उसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

प्रदेश में ठंड बढ़ने की वजह उत्तर से आ रही हवाएं हैं, इसका असर पूरे राज्य में देखा जा रहा है। हालांकि, तापमान धीरे-धीरे अब सामान्य की तरफ लौट रहा है। अगले 24 घंटे में ही इसका असर देखने को मिल सकता है।

खूंटी में गिरा सबसे ज्यादा पारा

सर्द हवा चलने से राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। राज्यभर में खूंटी का तपमान सबसे कम दर्ज किया गया। कुछ दिनों पहले ही खूंटी का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि गुरुवार को यह 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी ठंड बढ़ी है। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। मेदिनीनगर का न्यूनतम 8.1 और देवघर का 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वानुमान के मुताबिक अब सर्द हवा कमजोर पड़ेगी और सर्दी से राहत मिलेगी।

कैसा रहेगा अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज

अगले 24 घंटों के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। जिन जगहों का तापमान अधिकतम रहा उनमें जमशेदपुर सबसे आगे है यहां का अधिकतम सबसे अधिक 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं। शनिवार से सुबह के तापमान में वृद्धि होगी। इससे ठंड में कमी आएगी।

रांची का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर 11.7 डिग्री न्यूनतम और अधिकतम 28.0 डिग्री, मेदिनीनगर 8.1 डिग्री और 28.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बोकारो में न्यूनतम पारा 10.1 डिग्री और 25.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी