Jharkhand Weather Update: अगले पांच दिनों तक छाए रहेंगे बादल, गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

राजधानी रांची में मंगलवार को आसमान में बादल रहेंगे। तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यह 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 07:53 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 08:04 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: अगले पांच दिनों तक छाए रहेंगे बादल, गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
Jharkhand Weather Update: अगले पांच दिनों तक छाए रहेंगे बादल। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची में मंगलवार को आसमान में बादल रहेंगे। तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यह 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में आद्रता की मात्रा 60 फीसद रहा। आगामी 9 मई तक आसमान में बादल रहने की उम्मीद है। तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश संभव है। सोमवार की दोपहर बाद एक बार फिर मौसम बदला। शाम को कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं। बादल गरजे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि     न्यूनतम तापमान      अधिकतम तापमान       मौसम

04-मई            22.0                      35.0                आसमान में बादल, तेज हवा, गरज के साथ बारिश संभव

05-मई            21.0                       35.0              आसमान में बादल, तेज हवा, गरज के साथ बारिश संभव

06-मई            21.0                       35.0              आसमान में बादल, तेज हवा, गरज के साथ बारिश संभव

07-मई            23.0                       35.0              आसमान में बादल, तेज हवा, गरज के साथ बारिश संभव

08-मई            23.0                       37.0             आसमान में बादल, तेज हवा, गरज संभव

09-मई            23.0                       37.0              आसमान में बादल, तेज हवा, गरज के साथ बारिश संभव

मौसम के साथ सेहत का ख्याल जरूरी

चिकित्सक डा अभिषेक कुमार ने कहा कि बदलते मौसम के साथ सेहत का खास ख्याल रखने की जरूर है। पहले धूप और फिर बारिश के कारण वातावरण के तापमान में परिवर्तन आ रहा है। ऐसे में मौसमी बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। जरूरी है कि हम सतर्क रहें। पानी के इस्तेमाल से लेकर खानपान में विशेष ध्यान रखें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखें।

chat bot
आपका साथी