Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज सामान्य रहेगा मानसून, इन जिलों में होगी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

रविवार की सुबह मौसम धूपछाव मिला हुआ है। हल्के बादल छाए हुए हैं। 11 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे खुशनुमा बना हुआ है। हवा में आद्रता का स्तर करीब 94 प्रतिशत है। वहीं राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 07:16 AM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 07:16 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज सामान्य रहेगा मानसून, इन जिलों में होगी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज सामान्य रहेगा मानसून। जागरण

रांची, जासं। रविवार की सुबह मौसम धूपछाव मिला हुआ है। हल्के बादल छाए हुए हैं। 11 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे खुशनुमा बना हुआ है। हवा में आद्रता का स्तर करीब 94 प्रतिशत है। वहीं राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद ने बताया कि रविवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

झारखंड और बिहार के उपर एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। ये धीरे-धीरे दक्षिण-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। इसका टर्फ लाइन अभी भी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों तक फैला हुआ है। इसके कारण राज्य में ज्यादा बारिश देखने को लिए मिल रही है। राजधानी रांची में रविवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही दिन एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय रहा। इसके कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश मधुपुर में 63.2 मिमी रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान साहिबगंज में 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर    अधिकतम तापमान      न्यूनतम तापमान

रांची            31.2                          23.6

जमशेदपुर    35.5                          25.3

मेदिनीनगर    30.8                         24.5

chat bot
आपका साथी