Jharkhand Weather Report: अगले कुछ दिनों में बदलेगा मौसम, इन इलाकों में वज्रपात के साथ बारिश

Jharkhand Weather Report Today आज फिर गर्मी सताएगी। कल दोपहर बाद राहत मिलेगी। रांची सहित कई जिलों में बादल छाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी पश्चिमी सिंहभूम में पड़ने की संभावना है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 09:30 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 12:29 PM (IST)
Jharkhand Weather Report: अगले कुछ दिनों में बदलेगा मौसम, इन इलाकों में वज्रपात के साथ बारिश
Jharkhand Weather Report Today रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी पश्चिमी सिंहभूम में पड़ने की संभावना है।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Report Today रविवार को राजधानी रांची में सुबह सामान्य रूप से धूप निकली है। मौसम साफ रहने के कारण लोगों को सुबह से ही गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। कल दोपहर बाद राजधानी रांची सहित रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, गढ़वा, चतरा और लातेहार में बादल छाएंगे।

इसका असर रांची के मौसम पर 12 मार्च तक देखने को मिलेगा। 12 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी पश्चिमी सिंहभूम में पड़ने की संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

वहीं गढ़वा, पलामू, धनबाद, सिमडेगा, सरायकेल-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सामान्य रूप से मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर का रिकाॅर्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो का 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        32.0                16.8

जमशेदपुर    37.2                17.6

मेदिनीनगर    34.8                15.3

chat bot
आपका साथी