Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, 14 से बदलेगा मौसम

राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार भी हैं। अगले 48 घंटे तक आसमान में बादल रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 मार्च तक मौसम यथावत रहेगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 08:25 AM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 08:25 AM (IST)
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, 14 से बदलेगा मौसम
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार भी हैं। अगले 48 घंटे तक आसमान में बादल रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 मार्च तक मौसम यथावत रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 53 फीसद व न्यूनतम 36 फीसद दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में गिरावट का अनुमान है।  14 मार्च से एक बार फिर आसमान साफ हो सकता है। इससे पहले बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि तथा न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

मौसम का अनुमान

तिथि न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान पूर्वानुमान

12-मार्च 20.0 34.0 आसमान में बादल, गरज और हवा के साथ बारिश संभव

13-मार्च 17.0 32.0 आसमान में बादल, गरज और हवा के साथ बारिश संभव

14-मार्च 18.0 34.0 आसमान रहेगा साफ

15-मार्च 19.0 35.0 आसमान रहेगा साफ

16-मार्च 20.0 35.0 आसमान रहेगा साफ

17-मार्च 20.0 36.0 आसमान रहेगा साफ

ऊपर-नीचे होते तापमान में सेहत का रखें खास ख्याल

राजधानी रांची में तापमान लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है। ऐसे वक्त में सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। चिकित्सकों की माने तो थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। खास-पान से लेकर रहन-सहन तक का ध्यान रखने की आवश्यकता है। चिकित्सक डॉ. अभिषेक ने बताया कि बच्चों व वृद्ध लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की परेशानी पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।

chat bot
आपका साथी