Jharkhand Weather Update: दिनभर सताएगी गर्मी, शाम को बरस सकते हैं बादल
रविवार को राजधानी रांची में सुबह से ही तेज धूप खिली है। इसके साथ की आठ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। फिर लोगों को उमस से परेशानी महसूस हो रही है। शनिवार को भी राजधानी का मौसम गर्म और उमस भरा रहा।
रांची, जासं । रविवार को राजधानी रांची में सुबह से ही तेज धूप खिली है। इसके साथ की आठ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। फिर लोगों को उमस से परेशानी महसूस हो रही है। शनिवार को भी राजधानी का मौसम गर्म और उमस भरा रहा। राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज दिन में राजधानी रांची समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि शाम तक रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां और सिमडेगा में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार हर वर्ष मानसून आने से पहले उमस भरी गर्मी होती है। ये मानसून के राज्य में प्रवेश के लिए बेहतर स्थिति बनाती है। विभाग के अनुसार राज्य में 15जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है। हालांकि इसका असर राज्य में 10से 12 जून तक दिखने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून रेन भी राज्य में बेहतर होने की संभावना है। हालांकि राज्य में अभी जून के महीने में औसत वर्षा से 12 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।
वहीं राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में लगभग मौसम शुष्क रहा। हालांकि कहीं-कहीं बहुत हल्के दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश रामगढ़-बीडीओ में 09.4 मिमी रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान साहिबगंज में 39.7 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान चाइबासा में 23.2डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रांची 35.2 24.3
जमशेदपुर 38.8 26.4
मेदिनीनगर 37.8 26.3