झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन ने रामगढ़ के अधिवक्ता अजय कुमार महतो की हत्या को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने रामगढ़ में रामगढ़ के अधिवक्ता अजय कुमार महतो का शव कृष्णा पैलेस होटल में मिलने पर चिंता जताते हुएहत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का आग्रह राज्य के पुलिस महानिदेशक और राज्य के मुख्य सचिव से किया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 09:00 AM (IST)
झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन ने रामगढ़ के अधिवक्ता अजय कुमार महतो की हत्या को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन ने रामगढ़ के अधिवक्ता अजय कुमार महतो की हत्या को बताया दुर्भाग्यपूर्ण। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो । झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने  रामगढ़ में रामगढ़ के अधिवक्ता अजय कुमार महतो का शव कृष्णा पैलेस होटल में मिलने पर चिंता जताते हुएहत्यारों की  शीघ्र गिरफ्तारी  का आग्रह राज्य के पुलिस महानिदेशक और राज्य के मुख्य सचिव से किया है।

शुक्ल ने कहा है कि दो दिन पूर्व से ही जब अजय कुमार महतो के परिजनों  ने  रजरप्पा पुलिस को  उनके गायब होने की सूचना दी थी तो पुलिस प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए था। शुक्ल ने  कहा है कि जिस प्रकार की घटनाएं राज्य में अधिवक्ताओं के साथ घटित हो रही है वह चिन्ता की बात है और राज्य सरकार को बिना विलम्ब के झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर देना चाहिए। ताकि राज्य में अधिवक्ता वर्ग निर्भीकता से अपना दायित्व निभा सके। आए दिन अधिवक्ताओ को डराने,  झुठे मुकदमे में फ़साने ,महिला अधिवक्ताओं के साथ छिनतई,  अधिवक्ताओं की हत्या जैसी घटनाएं घट रही है जो चिंता का विषय है। 

उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को  ई-मेल भेजकर बिना विलम्ब किये  झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। शुक्ल ने कहा है कि जल्द ही झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य राज्य की राज्यपाल और राज्य के मुख्यमंत्री से मिलकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग  पुनः रखेंगे।

शुक्ल ने  राज्य सरकार से अधिवक्ता अजय कुमार महतो के परिजनों को  2 करोड़ रुपया मुआवजा और उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग भी की है। शुक्ल ने घटना के संबंध में रामगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल और सचिव  सीताराम  से  बात कर  घटना की जानकारी ली और बार एसोसिएशन के सदस्यों को सांत्वना दिया ।

chat bot
आपका साथी