झारखंड पुलिस का बजा डंका, क्राइम कंट्रोल मॉडल को अपनाएगा सारा देश

केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली में सीसीटीएनएस पर दो दिवसीय कार्यशाला में झारखंड पुलिस को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर उसके कामों की सराहना की।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 02:49 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 02:49 PM (IST)
झारखंड पुलिस का बजा डंका, क्राइम कंट्रोल मॉडल को अपनाएगा सारा देश
झारखंड पुलिस का बजा डंका, क्राइम कंट्रोल मॉडल को अपनाएगा सारा देश

रांची, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में क्राइम एंड कंट्रोल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में झारखंड पुलिस की प्रतिभा का पूरे देश ने लोहा माना है। विभिन्न राज्यों से पहुंचे पुलिस अफसरों, तकनीकी विशेषज्ञों की उपस्थिति में झारखंड पुलिस को तकनीकी जांच व पुलिस कार्रवाई में सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड पुलिस के विकसित तीनों एप की सराहना की और कहा कि सभी राज्य इसे मॉडल के रूप में लें तथा अपनी आवश्यकता के अनुसार इसे अपने लिए विकसित करें। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड पुलिस को इसके लिए स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस कार्यशाला में शामिल होने के लिए सीआइडी के एडीजी अजय कुमार सिंह के अलावा विशेष शाखा के डीआइजी अखिलेश झा व डाटा सेंटर के संदीप कौशिक, सुनील बंसल व पंकज सिंह दिल्ली गए थे।

झारखंड पुलिस ने सीसीटीएनएस पर अपने तीन एप प्रस्तुत किए। इनमें प्रथम एप क्राइम कंट्रोल से संबंधित है। जबकि, दूसरा एप अपराध संबंधी आंकड़ों के विश्लेषण पर व तीसरा एप अदालतों में पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखने से संबंधित है। इन तीनों एप की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। केंद्रीय गृह सचिव व एनसीआरबी के निदेशक ने भी झारखंड के इन प्रयासों की सराहना की।

chat bot
आपका साथी