मेनन एक्का होंगी कोलेबिरा उपचुनाव में झारखंड पार्टी की उम्मीदवार

पूर्व विधायक एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में झारखंड पार्टी की उम्‍मीदवार होंगी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 09 Oct 2018 03:55 PM (IST) Updated:Tue, 09 Oct 2018 05:04 PM (IST)
मेनन एक्का होंगी कोलेबिरा उपचुनाव में झारखंड पार्टी की उम्मीदवार
मेनन एक्का होंगी कोलेबिरा उपचुनाव में झारखंड पार्टी की उम्मीदवार
रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। पूर्व विधायक एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में झारखंड पार्टी की उम्‍मीदवार होंगी। यह सीट पूर्व विधायक एनोस एक्का के सजायाफ्ता होने के बाद खाली हुई है। झारखंड पार्टी इस सीट पर अब तक 10 बार चुनाव जीत चुकी है।

बता दें कि पूर्व विधायक एनोस एक्‍का हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। जबकि उनकी पत्‍नी मेनन एक्का वर्तमान में सिमडेगा जिला परिषद की अध्यक्ष हैं। इस सीट पर जनवरी तक हर हाल में चुनाव होना है। ऐसे में उनकी उम्‍मीदवारी झारखंड पार्टी की ओर से घोषित की गई है।

chat bot
आपका साथी